रोजाना 50-80 लीटर दूध के लिए करें इस नस्ल की गाय का पालन, जानें गाय की पूरी विशेषता

गिर गाय

गिर गाय की नस्ल भारत में एक प्रसिद्ध दुग्ध पशु नस्ल है। यह गुजरात राज्य के गिर वन क्षेत्र और महाराष्ट्र तथा राजस्थान के आसपास के जिलों में पायी जाती है।

शारीरिक विशेषता

इस नस्ल की गाय का शरीर रंग सफेद, गहरे चमकदार लाल या चॉकलेट भूरे रंग के धब्बे होता है। कान लम्बे और बड़े होते है। औसत वजन 385 किलो, ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है।

दुग्ध उत्पादन क्षमता

गिर गाय रोजना 50 से 80 लीटर तक दूध दे सकती है। गिर गाय का एक बियान में औसत दुग्ध उत्पादन 1590 किलोग्राम है।

दूध में वसा की मात्रा

इसके दूध में 4.5 प्रतिशत वसा होती है। इस गाय के दूध में सोने के तत्व पाए जातें हैं। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

खान-पान का विशेष ध्यान

गिर गाय के लिए 3 प्रकार के चारें की जरूरत होती है। सूखा पदार्थ या ड्राई रफेज, हरा चारा या ग्रीन फोडर और दाना मिश्रण।

दुुग्ध से बने उत्पादन से कमाई

इसके घी की बहुत मांग है, यह ऊंची कीमतों पर बिकता है। दूध और घी का व्यवसाय देखें तो एक साल में 1 से डेढ़ लाख रूपये तक की कमाई की जा सकती है।
Click Here