कमल की खेती से करें लाखों की कमाई, जानें पूरी जानकारी 

कमल की खेती से पैदावार और लाभ

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार  किसान 25 से 30 हजार के खर्च में इसकी खेती से 3 महीने के बाद आराम से 55 हजार से ज्यादा का मुनाफा हासिल कर सकता है। 

खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

इसका पौधा उष्ण कटिबंधीय वाला होता है, सफलतापूर्वक विकसित होने के लिए पानी का तापकान 21 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।

उपयुक्त मिट्टी 

कमल की खेती जलभराव वाली हल्की काली चिकनी मिट्टी वाले तालाब की जरूरत होती है, जिसमे पानी अधिक समय तक एकत्रित रहे। इसकी खेती के लिए उचित मानी जाती है। 

भारत के इन क्षेत्रों में की जा सकती है इसकी खेती 

भारत के सभी उष्ण प्रदेशों तथा कश्मीर, हिमालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, दक्षिणी भारत में कमल की खेती आसानी से की जा सकती हैं। 

बीज रोपण तकनीक

कमल की रोपाई कीचड़ में कि जाती है। इसके लिए खेत में ऑर्गेनिक तरीके से तालाब को तैयार किया जाता है इसमें कमल की जड़े या बीजो को लगाया जाता है। 

बीज रोपण का समय 

कमल की खेती जुलाई-अगस्त में की जाती है। इसके पौधे बीज रोपाई के एक से डेढ़ महा पश्चात लग जाते हैं। इसकी जड़ों में जितनी गांठे होती हैं उतने ही पौधे बाहर आते हैं।

कमल के साथ सहफसली खेती

किसान भाई डब्बल मुनाफे के लिए कमल के साथ सह-फसली के रूप में सिंघाड़ा और मखाना जैसी फसलों की खेती सकते हैं। इसके अलावा कमल की खेती के साथ ही मछली पालन, सीप पालन और झींगा मछली पालन का काम भी कर सकता है। 

यहां क्लिक करें