मुख्य उद्देश्य
इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना है। ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
पंजीकृत श्रमिकों को पहली किस्त का लाभ
सरकार द्वारा इस योजना के तहत 1000 रूपए की राशि करीब 2 करोड़ मजदूरों के खाते में ट्रांसफर की गयी है।
केवल पंजीकृत मजदूरों को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार द्वारा यह पैसा केवल उन्हीं श्रमिकों को दिया जा रहा है, जिनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है।
पंजीकरण कौन कर सकता है?
एक असंगठित कार्यकर्ता या असंगठित श्रमिक कोई भी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में एक स्व-नियोजित श्रमिक या मजदूरी कर्मचारी होता है।
ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।
ई-श्रम पोर्टल में ऑनलाइन लॉग इन कैसे करें?
पंजीकरण के लिए इच्छुक आवेदक को सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।