काले अमरूद की खेती, जानें पूरी जानकारी  

औषधीय गुणों से भरपूर काले अमरूद 

अमरूद की यह किस्म एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होती है।

देश के कुछ हिस्सों में काले अमरूद की खेती

काले अमरूद की खेती देशभर के कुछ हिस्सों में किसानों ने शुरू कर दी। जिसमें हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोलर क्षेत्र में इसकी खेती शुरू हुई है। 

काले अमरूद की विशेषता

इसकी पत्तियां और अंदर गूदे का रंग भी गहरा लाल या महरूम होता है। वजन लगभग 100 ग्राम तक होता है, ये दिखने में ज्यादा आकर्षक होते हैं।

जलवायु एवं मिट्टी

विशेषज्ञों के अनुसार काले अमरूद की खेती के लिये सर्द और शुष्क तापमान चाहिए। वहीं जल निकासी वाली दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त रहती है। 

व्यावसायिक खेती के लिए उपयुक्त

हरे अमरूद की तुलना में इसका व्यवसायिक मूल्य ज्यादा होता है, जिससे किसानों को कम मेहनत में अधिक फायदा मिल सकेगा।

कम लागत पर बंपर मुनाफा

औषधीय गुणों की वजह से इसके फलों में कीट और रोग लगने की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती है। किसानों को अमरूद की यह किस्म कम लागत पर बंपर मुनाफा दे सकती है।

यहां क्लिक करें