बांस सब्सिडी योजना : बांस की खेती करने पर सरकार देगी 50 प्रतिशत का अनुदान

क्या है सरकार की योजना?

मध्य प्रदेश सरकार ने बांस की खेती में अपार संभावना को देखते हुए अपने सूबे के किसानों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए राज्य में बांस मिशन को शुरू किया है।

बांस पर मिलने वाली सब्सिडी

किसानों द्वारा अपनी निजी भूमि पर बांस रोपण करने पर कुल लागत का 50 प्रतिशत यानि 120 रुपये प्रति पौधा किसानों को सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा।

कटंग बांस का रोपण

सरकार द्वारा “एक जिला-एक उत्पाद” में देवास जिले में किसानों को प्रेरित कर एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में कटंग बांस का रोपण किया गया है। 

बांस से होने वाली बंपर कमाई

बांस के एक पौधे पर तीन साल में करीब 240 रूपये की लागत आती है। एक हेक्टेयर के खेत में बांस के करीब 625 पौधे लगाए जा सकते हैं। बांस की खेती से पांच साल बाद लाखों की कमाई की जा सकती है।

ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करता है

बांस में प्रकाशीय श्वसन तेजी से होता है। निकली हुई कार्बन डाई-ऑक्साइड का फिर उपयोग कर लिया जाता है। बांस में 5 गुना अधिक कार्बन डाई-ऑक्साइड के अवशोषण की क्षमता होती है।

बढ़ावा दे रही सरकार

प्रदेश सरकार ने जिलो के वन क्षेत्र में स्व-सहायता समूह की मदद से मनरेगा योजना में बांस रोपण कराया गया है। योजना में 19 स्थानों पर 325 हेक्टेयर भूमि पर 203125 बांस के पौधे रोपे गए हैं।

यहाँ क्लिक करें