वैकल्पिक खेती योजना : 5 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

वैकल्पिक खेती योजना

धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड कृषि विभाग ने पूरे राज्य में वैकल्पिक खेती योजना चलाई है।

वैकल्पिक फसल

इस तरह खेतों में वैकल्पिक योजना बनाकर सितम्बर में बोए जाने वाले अरहर, उड़द, कुलथी, मक्का, तोरियों, मूंग, ज्वार और मडुआ की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वैकल्पिक फसलों पर अनुदान

राज्य में किसानों को दलहनी, तिलहनी एवं सब्जियों की फसल उगाने पर 50 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

कितने किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना से राज्य के 5 लाख किसानों को जोड़ा जायेगा। इन किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती पर अनुदान का लाभ दिया जाएंगा।

योजना में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

स्थाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

कैसे करें आवेदन

वैकल्पिक खेती योजना से जुड़ने के लिए किसानों को सबसे पहले तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड के सीईओ से संपर्क करके ब्लॉक चैन प्रणाली में अपना पंजीकरण करवाना होगा।

यहाँ क्लिक करें