वीएसटी VT 224 -1D- जानें कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी

वीएसटी वीटी 224- 1D ट्रैक्टर मॉडल की प्राइस 3.71 लाख रुपये से 4.12 लाख रुपये है। यह कीमत इस ट्रैक्टर के शानदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखते हुए ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल है।

वीएसटी वीटी 224- 1D ट्रैक्टर का इंजन शक्तिशाली इंजन है। यह 22 hp पावर प्रदान करता है। यह 3000 आरपीएम इंजन रेटेड जनरेट करता है। इंजन की क्षमता 980 cc है। वही इसमें 54 nm टॉर्क बनता है। इस इंजन में 3 सिलेंडर यूज होते हैं।

वीएसटी वीटी 224-1D ट्रैक्टर में क्लच सिंगल फ्रक्शन ड्राइ प्लेट के रूप में है। इसका ट्रांसमिशन कांस्टेंटमेश टाइप में आता है। यह ट्रैक्टर कम से कम 1.37 और अधिकतम 20.23 km/h की गति प्रदान करता है।
वीएसटी वीटी 224 1D ट्रैक्टर का स्टीयरिंग मैकेनिकल टाइप है। यह एडजस्टेबल नहीं है। वहीं इसमें 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आते हैं।
वीएसटी वीटी 224 1D ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 18 लीटर आती है। इससे यह लंबी दूरी तक चल सकता है। इसकी पीटीओ पावर 19 hp है।
वीएसटी VT 224 -1D ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से 5 साल की वारंटी प्रदान की गई है। जो एक अच्छी गारंटी अवधि मानी जाती है।
यहां क्लिक करें