गाय के गोबर से चलेगा ट्रैक्टर- जानें पूरी जानकारी

देश में डीजल- की लगातार बढ़ती कीमतों से किसानों को खेती करने में अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए सरकार द्वारा अब खेती में भी ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तकनीक के ट्रैक्टर बाजार में आ जाने के बाद किसानों को डीजल के लिए कम खर्च करना पड़ेगा।

इस ट्रैक्टर का नाम T7 है। इस ट्रैक्टर को चलाने के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाएंगा। गाय के गोबर से ट्रैक्टर को डीजल जितनी शक्ति मिलती है साथ ही प्रदूषण भी कम करता हैं।

इस ट्रैक्टर में गाय के गोबर को एक चैंबर में रखा जाता है और फ‍िर उसका इस्तेमाल करके बायोमीथेन गैस का निर्माण करता हैं व ट्रैक्टर को चलाने के लिए बायोमीथेन का इस्तेमाल किया जाता है।
मीथेन गैस में वायुमंडल को गर्म करने की क्षमता कार्बन डाइऑक्साइड के मुकाबले 80 गुना तक अधिक होती है, इसलिए इस ईंधन का प्रयोग करके हम ग्लोबल वार्मिंग से तेजी से निपटने में विश्व की सहायता कर सकते हैं।
इस गाय के गोबर से चलने वाले ट्रैक्टर की मदद से किसान खेती में लगने वाली लागत कम कर सकते हैं।साथ ही अधिक खाद्य सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
गाय के गोबर से मीथेन गैस निकलने के बाद गोबर का अवशेष बच जाता है। यह गोबर बहुत उपजाऊ होता है। इस गोबर का इस्तेमाल खाद के रूप में खेतों में करने से फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है।
यहां क्लिक करें