किसानो के लिए खेती में इस्तेमाल होने वाले टॉप 7 कृषि उपकरण

खेती में कृषि उपकरणों के उपयोग से जुताई, बुवाई, रोपाई, फसल कटाई और माल ढुलाई जैसे कार्य आसानी से संपन्न होते हैं। इससे किसानों का पैसा और समय बचता है। इनसे आय में वृद्धि होती हैं।
ट्रैक्टर खेती की पहली जरूरत बन चुकी है। इसकी मदद से ही खेती से जुड़े सभी कार्य बड़ी आसानी से किए जाते हैं। भारत में 2WD और 4WD वेरिएंट में उपलब्ध है। ट्रैक्टर की कीमत 1.75 लाख से 31.30 लाख रुपए तक है। जिसमे मिनी ट्रैक्टर, पुड्लिंग ट्रैक्टर और इसमें एसी ट्रैक्टर भी इन्क्लुडे हैं।
फसल बुआई से पहले खेतों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए हैरो कृषि यंत्र का उपयोग किया जाता है। इससे मिट्टी को उलट-पुलट किया जाता है। बाजार में डिस्क हैरो, पटेला, त्रिकोणीय हैरो, बड़े हैरो, स्पाइक टूथ हैरो, स्पिंग टूथ हैरो, गुंटाका और रेसिप्रोकेटिंग पावर हैरो उपलब्ध हैं।
खेत की गहरी जुताई करने में हल सबसे महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है। हैरो से की गई जुताई के बाद हल की मदद से खेत की गहरी जुताई की जाती है। यह ट्रैक्टर से ऑपरेट होता है। ट्रैक्टर प्लाउ की कीमत 28500 रुपये से शुरू होकर 3.05 लाख रुपए तक है।
सीडर्स और प्लांटर कृषि उपकरणों की मदद से बिजाई, रोपाई का काम आसानी से पूरा होता है। इसकी उपयोगिता के कारण सीडर्स की काफी डिमांड रहती है।
सीड ड्रिल एक आधुनिक कृषि उपकरण है। इससे बीजों की बिजाई का काम किया जाता है। यह समान गहराई और दूरी पर बीजारोपण में एक्सपर्ट है। सीड ड्रिल से सूरजमुखी,चना, मटर, धान, बाजरा, मंगफली आदि की बिजाई की जाती है।
लैंड लेवलर जमीन को समतल बनाता है। इसका उपयोग बुआई से पहले होता है। यह कृषि उपकरण बीज, पानी, खाद एवं कीटनाशक की खपत को कम करता है।
यहाँ क्लिक करें