भारत के टॉप 5 पावरफुल ट्रैक्टर जानें कीमत और फीचर्स की जानकारी

भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर कौन से है?

भारत में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों में जॉन डियर 5050, स्वराज 855, पावरट्रैक यूरो 50, सोनालिका 745डीआई III सिकंदर और फॉर्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर शामिल है।

जॉन डियर 5050 डी

यह ट्रैक्टर मॉडल बेहतर डिजायन एवं शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर 50 hp पावर वाला इंजन है। इसकी इंजन कैपेसिटी 2900 cc है। वहीं यह इंजन 21,00 RPM जनरेट करता है।

स्वराज 855

स्वराज 855 ट्रैक्टर मॉडल भी भारतका सबसे अग्रणी ट्रैक्टर है। इसका इंजन 52 hp पावर का है जो 3 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 3307 cc कैपेसिटी मिलती है। वहीं इंजन से 2000 RPM जनरेट होता है। इसके फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर है।

पावरट्रैक यूरो 50

यह ट्रैक्टर एक हाई पावर टूल के साथ आता है। इसे सपोर्ट करने के लिए 3 सिलेंडर के साथ शक्तिशाली इंजन है। यह इंजन 200 आरपीएम बनाता है। वहीं इसमें ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल और सिंगल क्लच आते हैं।

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर

भारत में ईंधन की बचत करने वाले सस्ते एवं अच्छे ट्रैक्टरों के मॉडलों में सोनालिका 745 डीआई ट्रैक्टर लंबे समय तक खेतों में काम करने वाला शानदार ट्रैक्टर है। यह इंजन 50 hp पावर के साथ आता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 55 लीटर है।

फार्मट्रैक 45 स्मार्ट

किसानों के लिए हर प्रकार से उपयोगी और फ्यूल एफिसिएंट फॉर्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर 48 एचपी पावर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। इसमें 2000 आरपीएम जनरेट होता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 1800 kg की है।
यहां क्लिक करें