गर्मी में ठंडक देने वाले टॉप 5 पौधे, एसी-कूलर की कम महसूस होगी जरूरत

कुछ पौधों में कूलिंग इफेक्ट होता है जिसके कारण ये पौधे वातावरण में ठंडक रखते हैं। साथ ही हवा को भी शुद्ध करते हैं।
एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। इसे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। यह पौधा जिस कमरे में होता है वहां का तापमान सामान्य से कुछ कम महसूस होता है।
यह पौधा कमरे के तापमान को कम करने के साथ-साथ वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाता है। रबर प्लांट का पौधा दिखने में काफी खूबसूरत है।
जिन घरों में एसी या हीटर का यूज होता है वहां पर शुष्क हवा की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप अपने घर में अरेमा पाम का पौधा लगाते हैं तो यह पौधा आपके आस-पास की नमी को नियंत्रित करके मौसम को सेहत के अनुकूल बनाता है।
फर्न प्लांट एक सुंदर पौधा है जिसे आप गमले में भी लगा सकते हैं। यह हवा में नमी बरकरार रखने के साथ ही कमरे के तापमान को कम करता है।
मनी प्लांट के पौधे में हवा की अशुद्धियों को फिल्टर करने की क्षमता होती है। इसे घर में लगाने पर आपको शुद्ध और ताजी हवा मिलती है।
Click to More