भारत में सबसे ज्यादा दलहन का उत्पादन करने वाले टॉप 5 राज्य

भारत में दलहन उत्पादन टॉप 5 राज्य

दलहन उत्पादन और उपभोग के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भारत में दालों की खेती प्राचीन काल से कई इलाकों में हो रही है। दलहन उत्पादक टॉप 5 राज्यों में राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे कई राज्य शामिल हैं।

राजस्थान

भारत का सबसे बड़ा दलहन उत्पादक राज्य राजस्थान है। राजस्थान में मूंग, अरहर, चना और मोठ से सालाना 44,97,130 टन दालों का उत्पादन हुआ है, जो कुल दलहन उत्पादन का 19.53 प्रतिशत है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत दूसरा सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य है। राज्य में वार्षिक दलहन उत्पादन 41,08,410 टन है, जो देश के कुल दलहन उत्पादन का 17.84 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में चना, अरहर और उड़द दालों का उत्पादन होता है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ​​दालों का उत्पादन करने में तीसरे स्थान पर है। दलहन के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 16.23 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में उत्पादित प्रमुख दालों में तूर (अरहर) प्रमुख है।

उत्तर प्रदेश

दालों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में दालों का उत्पादन 24,47,320 टन है, जिसमें चने दाल का उत्पादन प्रमुख है। उत्तर प्रदेश कुल दलहन उत्पादन का 10.63 प्रतिशत उत्पादित करता है।

कर्नाटक

दाल उत्पादन सूची में कर्नाटक 5वें स्थान पर आता है। कर्नाटक ने 21,55,890 टन ​​दालों का उत्पादन कर देश के कुल दलहन उत्पादन में 9.36 प्रतिशत की हिस्सेदारी निभाई है। राज्य कुलथी, अरहर, उड़द, हरा चने का सालाना उत्पादन दे रहा है।
यहाँ क्लिक करें