भारत में सबसे पॉपुलर 5 सोनालिका मिनी ट्रैक्टर

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स की कीमत उनके एचपी रेंज, मॉडल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार 3.25 लाख से लेकर 5.95 लाख रुपए तक हैं। जिनमें सोनालिका के विभिन्न माॅडल्स शामिल हैं।

सोनालिका डीआई 32 बागबान 4 स्ट्रोक वाटर कूल्ड 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इसमें 10 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स कॉम्बिनेशन वाला गियर बॉक्स दिया गया हैं। सोनालिका डीआई 32 बागबान की कीमत 5.65 लाख से 5.95 लाख रुपए है।
सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 में 2 सिलेंडर के साथ 2044 सीसी क्षमता का इंजन दिया गया है। गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें सिंगल क्लच दिया गया हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 4.60 लाख से 5.10 लाख रुपए है।
सोनालिका बागबान डीआई 30 ट्रैक्टर की कीमत 4.60 लाख से लेकर 5.54 लाख रुपए है। इसमें 2044 सीसी क्षमता वाला वाटर कूल्ड इंजन दिया गया हैंं। यह ट्रैक्टर 2wd और 4wd दोनों ही वेरियंट में आता है।
सोनालिका जीटी 28 ट्रैक्टर 4wd वेरियंट में मिलता हैं। किसान भाईयों को यह 4.75 लाख से 5.40 लाख रुपए की कीमत सीमा में मिल जाता है। इस मॉडल पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी प्रदान की जाती हैं।
सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर में 20 एचपी श्रेणी में 2 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है। सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर की कीमत 3.25 लाख से लेकर 3.60 लाख रुपए है।
यहां क्लिक करें