खेती के लिए टॉप 4 बेहतरीन पोस्ट होल डिगर मशीन

किसानों को खेती के दौरान कई फसलों के लिए अलग-अलग साइज के गड्‌ढे खोदने पड़ते हैं। इस काम को पोस्ट होल डिगर मशीनों ने बहुत आसान बना दिया है। इनका उपयोग पौधरोपण, बीजों की बुआई, बिजली के पोल रोपने, तारबंदी आदि कई कामों में होता है।
जॉन डियर पोस्ट होल डिगर मशीन 36 से 55 एचपी की रेंज में आती है। यह अपनी श्रेणी में एक फ्यूल एफिशिएंट पोस्ट होल डिगर मशीन है। इसका सिंगल स्पीड गियरबॉक्स काम करने की गति को कम और ज्यादा कर सकता है। यह जॉन डियर ब्रांड का शानदार प्रोडक्ट है।
इस पोस्ट होल डिगर मशीन का उपयोग प्लांटेशन के लिए ज्यादा होता है। यह बेस्ट क्वालिटी और अधिक कैपेसिटी के साथ आती है। इसमें क्लच के साथ हैवी ड्यूटी शील्डेड पीटीओ ड्राइव शिफ्ट है। इससे यह फास्ट स्पीड से काम करती है। यह 2 मिनट से कम समय में 12 से 36 इंच का गड्‌ढा तैयार कर देती है।
यह पोस्ट होल डिगर मशीन महिंद्रा कंपनी द्वारा निर्मित है। ये भूमि तैयार करने के लिए बेस्ट है। यह मशीन 35-36 एचपी में आती है। महिंद्रा पोस्ट होल डिगर मशीन 12 इंच से 36 इंच के गड्‌ढे तैयार करने का ऑप्शन प्रदान करती है।
यह मशीन आलू खोदने के लिए बेस्ट और दमदार है। इससे स्टिक के सहारे आलू को मिट्टी से खोदने का काम आसानी से होता है। यही नहीं लैंडफोर्स पोटैटो डिगर मिट्टी और आलू को दूसरी जगह भी शिफ्ट करने में एक्सपर्ट है।
यहाँ क्लिक करें