भारत में सबसे लोकप्रिय टॉप 4 कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स

भारत में 21 से 27 एचपी के रेंज में तीन पॉपुलर कुबोटा मिनी ट्रैक्टर मॉडल हैं जो बागवानी खेती के सबसे अच्छे मिनी ट्रैक्टर हैं। इनमें कुबोटा नियोस्टार A- 211N, कुबोटा नियोस्टार B 2741S और कुबोटा A 211 N-OP शामिल है।
कुबोटा मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4.23 लाख से 5.83 लाख रुपए तक है। सबसे पॉपुलर मिनी ट्रैक्टर कुबोटा नियोस्टार A- 211N खेती के लिए सबसे ज़्यादा बिकने वाला 4wd ट्रैक्टर मॉडल है।
यह ट्रैक्टर 21 एचपी श्रेणी का पॉपुलर ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर के साथ 1001 सीसी कैपेसिटी का लिक्विड कूल्ड पावरफुल इंजन है। इसमें 9 फॉरवर्ड एवं 3 गियर पीछे दिए गए हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 kg है। इसकी कीमत 4.23 लाख से 4.35 लाख रुपये तक है।
कुबोटा नियोस्टार B2741S ट्रैक्टर 27 एचपी कैटेगरी का सबसे अच्छा ट्रैक्टर हैं। यह ट्रैक्टर 1200 सीसी की इंजन कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग के साथ 9 फाॅरवर्ड एवं 3 रिवर्स गियर आते हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.81 लाख से 5.83 लाख रुपए है।
कुबोटा नियोस्टार B2441 ट्रैक्टर किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है। इसमें 3 सिलेंडर के साथ 1123 क्यूबिक कैपेसिटी का जापानी तकनीक का पावरफुल इंजन है जो 70 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी कीमत 5.34 लाख से 5.37 लाख रुपए है।
इस ट्रैक्टर की इंजन की कैपेसिटी 1001 सीसी है। इससे 58 Nm टॉर्क जनरेट होता है। कुबोटा नियोस्टार A211 N-OP ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए आते हैं। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 kg है। यह ट्रैक्टर 4.40 से 4.46 लाख रुपए में उपलब्ध है।
यहाँ क्लिक करें