भारत में सबसे लोकप्रिय जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर जानें कीमत और फीचर्स

28 से 35 एचपी में सबसे ज्यादा पॉपुलर मिनी ट्रैक्टर मॉडल में जॉन डियर 3028 ईएन, जॉन डियर 3036 ईएन और जॉन डियर 3036 ई हैं। इनमें एक्स्ट्रा फीचर्स आते हैं। ये ट्रैक्टर अनार, अंगूर और गन्ने की खेती के सभी कार्यों को संपन्न करते हैं।
जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर की कीमत 7.10 लाख रुपए से 9.21 लाख रुपये तक है। भारत में जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट में एकदम फिट है।
जॉन डियर 3028 ईएन की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 910kg है। इसका इंजन 3 सिलेंडर कूलेंट कूल्ड है। इसमें कुल 16 स्पीड गियर आते हैं। व्हीलबेस 1574 है। यह 4 डब्ल्यूडी है। एक्स शोरूम प्राइस 7.10 लाख से 7.55 लाख रुपये है।
जॉन डियर 3036 ईएन ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी 1500 सीसी है। यह 2800 आरपीएम जनरेट करता है। जॉन डियर 3036 ईएन ट्रैक्टर में सिंक्रो रिवर्सल साइडशिफ्ट गियरबॉक्स है। इसकी लिफ्टिंग पावर 2,000 kg है जबकि कुल वजन 1070 kg है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.61 लाख रुपये से 8.19 लाख रुपये है।
जॉन डियर 3036 ई मिनी ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ वाटरकूल्ड इंजन आता है। इसकी इंजन पावर 35 एचपी है। इसमें पावर स्टीयरिंग के साथ 8 फॉरवर्ड एवं 8 रिवर्स गियर आते हैं। यह 4WD मिनी ट्रैक्टर है। इसकी कीमत 8.45 लाख रुपये से 9.21 लाख रुपये है।
यहाँ क्लिक करें