जैविक खेती करने पर बायोपेस्टीसाइड के लिए मिलेगी सब्सिडी

जैविक खेती से रसायनमु़क्त पैदावार के लिए सरकार कर रही है किसानो को प्रोत्साहित

जैविक खेती क्या है?

जैविक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता।

राजस्थान सरकार की जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए क्या योजना है?

बायोपेस्टीसाइड किट खरीदने के लिए 900 रुपये प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी प्रदान करना।

जैविक खेती से जमीन को क्या फायदा मिलता है?

जमीन उपजाऊ बनी रहती है।

जैविक खेती से किसानों को कैसे दोहरा लाभ मिलता है?

इससे किसानों को जैविक उत्पादों का अधिक भाव मिलता है वहीं फसल घर पर ही बिक जाती है।

आजकल जैविक खेती पर क्यों जोर दिया जा रहा है?

क्योंकि  रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से खाद्यान्न एवं फल-सब्जियां आदि के सेवन से बीमारियां बढ़ रही हैं।

जैविक खेती के लिए बायोपेस्टीसाइड सब्सिडी का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसान एवं लघु और सीमांत किसानों को।

यहां क्लिक करें