शरबती गेहूं की खेती, जानें पूरी जानकारी

शरबती गेहूं किस्म के बारे मे

शरबती गेहूं एक क्षेत्रीय प्रीमियम किस्म का गेहूं है, जो शरबती (306) के नाम से जाना जाता है। ये एमपी गेहूं के रूप में भी जाना जाता है।

सबसे अधिक खेती किसी क्षेत्र में होती हैं?

इसकी खेती सबसे अधिक मध्यप्रदेश में होती है। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के अलावा विदिशा, होशंगाबाद, नरसिंहपुरा, हरदा, अशोक नगर, भोपाल और मालवा क्षेत्र के जिलों में होती है।

कंपनियां खुद आकर खरीदी करती हैं

देश के सात राज्यों तमिलनाडु, गुजरात, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से कई कंपनियां सीजन के समय सीहोर में आकर खुद शरबती गेहूं की खरीदी करती हैं।

शरबती गेहूं का भाव क्या होता हैं?

शरबती गेहूं का भाव 4000 रुपये से 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल जाता है। इसका मंडी में न्यूनतम भाव 2800 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक होता है।

शरबती गेहूं की विशेषता

शरबती गेहूं गोल और चमकदार होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। दाना ठोस और वजनदार होता है, जो इसमें पोटाश की मात्रा अधिक होने के कारण होता है।

कैसे करें खेती?

इसकी खेती में रासायनिक खादों का प्रयोग बिल्कुल नहीं होता है। यह गेहूं असिंचिंत क्षेत्र में भी पैदा किया जा सकता है। इसमें सिंचाई की कम आवश्यकता होती है।

यहां क्लिक करें