महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डी आई 57 HP में खेती के पावरफुल ट्रैक्टर

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डी-आई 2WD ट्रैक्टर में 57 एचपी इंजन पावर में आता है। अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई ट्रैक्टर ढुलाई और उद्याेगिक उपयोग की जरूरत को पूरा करने में लोकप्रिय ट्रैक्टर है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई की कीमत 8.60 - 8.80 लाख रुपए है, जो इसकी एक्स शोरूम कीमत है। आपके राज्य और शहर में ये कीमत अलग भी हो सकती है। ट्रैक्टर पर 2000 घंंटा या 2 साल वारंटी कंपनी देती है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2200 Kg है। ट्रैक्टर में 66 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। ट्रैक्टर का ग्राउड क्लीयरेंस 430 एमएम है।
अर्जुन नोवो 605 डी-आई में 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स स्पीड के साथ सिंक्रोमेश गियरबॉक्स है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति 33.05 किमी प्रति घंटा और आगे की गति 18.00 किमी / घंटा है।
नोवो 605 डी-आई ट्रैक्टर में पीटीओ एचपी 50.3 एचपी है। ट्रैक्टर इंजन हल्के भारी 30 रोटरी उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अधिक पीटीओ पावर देता है। ट्रैक्टर में 2 डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों वेरियंट उपलब्ध है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डी आई में Dual Dry Type क्लच, मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग पावरफुल ब्रेक के साथ आता है । ट्रैक्टर में क्लॉग इंडिकेटर के साथ ड्राई एयर क्लीनर और फोर्स सर्कुलेशन कूलिंग तकनीक के साथ आता है।
यहां क्लिक करें