जानें स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर स्वराज ट्रैक्टर कंपनी का एक दमदार मॉडल है, खेत की जुताई से लेकर अन्य भारी कामों में बहुत बढि़या परफॉर्मेंस है। कम डीजल की खपत में बहुत बढि़या परफॉर्मेंस देता हैं।   

इंजन क्षमता

स्वराज 855 एफई में तीन सिलेंडर, 3308 सीसी और 52 एचपी 4 स्ट्रोक डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन होता है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है।

अधिकतम स्पीड

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.9 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 15.1 किमी प्रति घंटा है। 
 

ट्रांसमिशन और स्टीयरिंग

कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन है,जो कि सेन्टर शिफ्ट है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इसमें पॉवर स्टीयरिंग भी दिया है।

हाइड्रोलिक्स और पीटीओं

इस मॉडल के ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की है ,जो 42 एचपी पीटाओ पावर के साथ 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। स्वराज 855 एफई इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। 

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत 

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत 7.80 - 9.89 लाख’ रुपए है। यह कीमत एक्स शोरूम है। 

यहां क्लिक करें