जॉन डियर 5060 E 4WD में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर

गियर संख्या

जॉन डियर 5060 ई 4WD ट्रैक्टर में 9 / 12 फॉरवर्ड + 3/ 12 रिवर्स गियरबॉक्स है। इसके साथ ही ट्रैक्टर डुअल क्लच के साथ आता है। जॉन डियर 5060 E 4WD की फॉरवर्ड स्पीड 28.8 किमी प्रति घंटा है।

ब्रेक टाइप

जॉन डियर 5060 ई 4WD ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक मिलते हैं। इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग है। लंबे समय तक काम करने के लिए इस ट्रैक्टर में 68 लीटर कैपेसिटी का बड़ा ईंधन टैंक मिलता है।

वजन उठाने की क्षमता

जॉन डियर 5060 ई 4WD ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स है, जिसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 Kg है। इस ट्रैक्टर मॉडल में फ्रंट टायर 9.5 X 24 और पीछे के टायर 16.9 X 28 साइज में आते हैं।

इंजन पावर

जॉन डियर 5060 E 4WD में 3 सिलेंडर के साथ 60 एचपी का इंजन आता है। इंजन कैपेसिटी 2900 सीसी है। कूलिंग सिस्टम कूलेंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर टाइप का है।

ट्रैक्टर का प्राइस

जॉन डियर 5060 E 4WD 60 एचपी की कीमत 10.90 लाख से लेकर 11.80 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। इस ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी मिलती है।

ट्रैक्टर का कुल वजन

जॉन डियर 5060 E 4WD ट्रैक्टर कुल वजन 2410 किलोग्राम है। इस व्हीलबेस 2050 एमएम है। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3181 एमएम का है।
Click here