ब्रोकली की खेती कैसे करें, किसानो की आय में होगा लाखो का मुनाफा

ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली का सेवन करने से अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, कैंसर और हृदय रोगो के लिए काफी लाभदायक है | ब्रोकली में अनेक प्रकार के पोषक तत्व काफी लाभदायक है|

किस प्रकार की मिट्टी का उपयोग किया जाता हैं ?

अच्छी उपज के लिए अम्लीय मिट्टी का उपयोग किया जाता हैं जिसका पीएच मान 6 से 7 के बीच हो | वैज्ञानिकों के अनुसार,थोड़ी क्षारीय मिट्टियों में उगाने की भी सलाह दी जाती है।

ब्रोकली की खेती की बुवाई का समय

ब्रोकली की खेती का सही समय सितंबर और अक्टूबर का महीना है। और इसकी बुवाई के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।

उन्नत किस्में

ब्रोकली की प्रमुख उन्नत किस्में जिसमें पूसा ब्रोकली, केटीएस01, पालम समृद्धि, पालम कंचन और पालम विचित्रा प्रमुख किस्में हैं। इसके अलावा नाइन स्टार, पेरिनियल, इटैलियन ग्रीन स्प्राउटिंग या केलेब्रस, बाथम 29 और ग्रीन हेड ब्रोकली की मुख्य किस्में हैं।

गर्मियों में, हर दिन एक बार पानी देने की जरूरत होती है। सर्दियों में 10 से 12 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें। ब्रोकली की खेती में ड्रिप सिंचाई प्रणाली सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

खरपतवार नियंत्रण का विशेष ध्यान

रासायनिक विधि से खरपतवार नियंत्रण पाने के लिए ट्राईफ्लूरेलिन या टोक ई-25 की उचित मात्रा का छिड़काव किया जाता हैं।

यहां क्लिक करें