आयशर 312 - 30 HP में खेती के लिए सबसे ज़्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर

आयशर 312 ट्रैक्टर 2 सिलेंडर, 30 एचपी और 1963 सीसी इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में इंजन आरपीएम 1900 है। इसमें प्री क्लीनर के साथ ड्राई टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। इंजन की कूलिंग के लिए एयर कूल्ड सिस्टम है।
आयशर 312 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 29.93 किमी प्रतिघंटा है।
आयशर 312 ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग दी गई है। साथ ही यह ट्रैक्टर ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है।
आयशर 312 ट्रैक्टर की कीमत 2023 किसानों के लिए बहुत उचित है। इसकी कीमत 4.80 लाख से 5.10 लाख रुपए है। यह कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार कुछ भिन्न हो सकती है।
किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर आयशर 312 पर कंपनी 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।
आयशर 312 ट्रैक्टर में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जो खेतों में लंबे समय तक कार्य के दौरान बेहतर प्रदर्शन में मदद करता है।
यहां क्लिक करें