शलगम की खेती - जानें शलगम की उन्नत खेती की पूरी जानकारी

शलगम क्या है और इसकी क्या विशेषता है?

आम भाषा में शलगम एक जड़ वाली सब्जी है, जो आमतौर पर समशीतोष्ण जलवायु क्षेत्रों में उगाई जाती है।

शलगम का उपयोग एवं स्वास्थ्य फायदे

शलजम को सब्जी, सलाद के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। पशुओं के लिए यह एक बहुमूल्य चारा है। इस में विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटिन और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं।

जलवायु एवं तापमान

शलगम को आमतौर पर समशीतोष्ण, उष्ण कटिबंधीय और उप उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाता है। यह ठंडे मौसम की फसल है। 20 से 25 डिग्री सेल्शियस तक उपयुक्त रहता हैं।

भूमि का चयन

इसे मिट्टी की कईं किस्मों में उगाया जा सकता है पर शलगम दोमट बलुई और रेतीली मिट्टी जिसमें जैविक तत्व उच्च मात्रा में हो, जिसका पी.एच मान 5.5 से 6.8 होनी चाहिए।

उन्नत किस्में

पूसा स्वेती, पूसा कंचन, लाल 4, सफेद 4, शलजम एल- 1, पंजाब सफेद 4, गोल्डन, पर्पिल टाइप व्हाईट ग्लोब, स्नोबल, पूसा चन्द्रमा, पूसा स्वर्णिम, आदि प्रमुख है।

बुआई का समय एवं बुवाई की विधि

शलगम की बुवाई मैदानी क्षेत्र में सितम्बर से अक्टूबर सर्दियों के मौसम में कि जाती हैं। और पहाड़ी इलाकों में जुलाई से अक्टूबर गर्मी के मौसम की जाती हैं। शलगम की बुवाई पंक्तियों में करनी चाहिए।

यहां क्लिक करें