अनार की खेती करे और हर साल कमाएं लाखों रुपए

सबसे ज्यादा खेती

देश में 276000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती होती है। इसकी खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर, सांगली, सोलापुर और वाशिम में। 

पौधा कितने समय में फल देना शुरू कर देता है?

2-3 साल में फल देना शुरू कर देता है। फल सेट होने के बाद 5-7 महीनों में तुड़ाई के तैयार हो जाते हैं।

पैदावार

एक हेक्टेयर से 90-120 क्विट की पैदावार एवं एक बार की फसल से 5-7 लाख रूपए सालाना आमदनी हो सकती हैं।

अनार की सबसे अच्छी किस्म

सिन्दुरी अनार टिकाऊ, स्वादिष्ट व निर्यात योग्य होते हैं। कई अन्य किस्में ढोलका जालोर बेदाना, ज्योति पेपर सेल, अरक्ता कंधारी, रूबी मृदुला आदि।

पौधा तैयार करना

नर्सरी में पौधा तैयार करने के लिए बीजों एवं कलम विधि द्वारा तैयार किया जाता है।

तैयार पौधों की रोपाई

पौधों की रोपाई अगस्त से सितंबर या फरवरी से मार्च के बीच 25-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान बीज करें।

सिंचाई

पहली सिंचाई रोपाई के तुरन्त बाद करें। उसके बाद 3-5 दिन के अंतराल में पानी दें। बारिश के मौसम में 10-15 दिन के अंतराल में।

यहां क्लिक करें