पालक की खेती : बुवाई से लेकर पैदावार तक की जानकारी
Posted - Oct 19, 2024
पालक की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय सिंतबर से नवंबर महीना माना गया है। इसकी खेती के लिए सामान्य सर्द मौसम ही सबसे अच्छा रहता है। खासकर ठंड के मौसम में पालक के पत्तों की अच्छी उपज मिलती है।
पालक की खेती के लिए नमकीन या लवणीय भूमि सबसे अच्छी रहती है। साथ ही जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में भी पालक की खेती की जा सकती है।
किसान पालक की खेती में बेहतर उत्पादन के लिए ऑल ग्रीन, जोबनेर ग्रीन, पूसा हरित, पंजाब ग्रीन और पूसा ज्योति किस्मों की बुवाई कर सकते हैं।
एक हेक्टेयर खेत में पालक की खेती करने के लिए 30 से 32 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है, जिसके बाद फसल से 150 से 200 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है।
पालक की खेती में अधिक सिंचाई की जरुरत नहीं होती है। सर्दियों में 10 से 15 दिन के अंतराल पर ही पालक के खेत में सिंचाई की जरूरत होती है।
पालक 25 से 30 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाता है। जब पालक की खेती 15 से 30 सेंटीमीटर तक बड़ी हो जाए, तब कटाई करनी चाहिए।