सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल्स की कीमत अब देखे ऑनलाइन

सोनालिका ने नए साल 2023 में किसानों को क्या खुशखबरी दी है?

सोनालिका कंपनी ने ट्रैक्टर के सभी मॉडलों की कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दी हैं, ताकि ट्रैक्टर की कीमत आसानी से पता चल सके।

देश की नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड

सोनालिका देश में नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है। सोनालिका ट्रैक्टर किसानों के बीच अधिक लोकप्रिय है। सोनालिका 100% भारतीय ट्रैक्टर कंपनी है और 100 से अधिक देशों में ट्रैक्टर बेचती है।

सोनालिका की लोकप्रिय ट्रैक्टर सीरीज

सोनालिका कंपनी 2WD व 4WD वेरिएंट में ट्रैक्टर पेश करती हैं। इसकी प्रमुख सीरीज में सोनालिका सिकंदर, सोनालिका महाबली, सोनालिका डीएलएक्स, सोनालिका टाइगर, सोनालिका माइलेज मास्टर, सोनालिका बागबान शामिल हैं।

लोकप्रिय 2WD ट्रैक्टर

सोनालिका डीआई 730 II HDM. सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर, सोनालिका 42 आरएक्स सिकंदर ,सोनालिका डीआई 734 पावर प्लस ,सोनालिका WT 60 और सोनालिका 42 डीआई सिकंदर आदि।

4WD ट्रैक्टर

सोनालिका GT 20, सोनालिका 47 टाइगर ,सोनालिका 50 टाइगर, सोनालिका सिकंदर डीआय 55 डी एल एक्स और सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 4WD आदि।

सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत

सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत 3.25 लाख से 16.80 लाख रुपये तक है। सबसे सस्ता ट्रैक्टर सोनालिका जीटी 20 है जिसकी कीमत 3.25-3.60 लाख रुपये के बीच की है।
यहाँ पर क्लिक करें