पान की खेती पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2022-23 के अंतर्गत ‘उच्च तकनीक’ से पान की खेती परियोजना के माध्यम से राज्य में उन जिलों में इस खेती को बढ़ावा देना है। जिन जिलों में पान की खेती के लिए अनुकूल मौसम है।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्यप्रदेश ने विभिन्न योजना के माध्यम से उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए अलग-अलग लक्ष्य जारी किए है।

वर्ष 2022-23 के अंतर्गत उच्च तकनीक से पान की खेती परियोजना में राज्य के 6 जिलों छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, दमोह और सागर के सामान्य, अजजा और अजा वर्ग के लिए भौतिक/वित्तीय लक्ष्य आवंटित किए हैं।

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग ने उक्त चयनित 6 जिलों में सभी वर्गों के किसानों के कुल 512 इकाई का लक्ष्य जारी किया है।

इस परियोजना का उद्देश्य पान की खेती को बढ़ावा देना और कृषकों के लिए रोजगार के नवीन अवसरों का सृजन करना है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ’उच्च तकनीक से पान की खेती’ परियोजना 2022-23 में अनुदान का लाभ लेने हेतु https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किए जाने की व्यवस्था की गयी है।

यहां क्लिक करें