भारत में खेती के लिए 5 सबसे दमदार ट्रैक्टर

ट्रैक्टर कंपनियों के सभी मॉडल 2WD और 4WD वेरिएंट में आते हैं। 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर ज्यादा शक्तिशाली और दमदार होने के कारण सभी प्रकार की खेती के लिए उपयोगी है।
सोनालिका डीआई 750 III 55 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर बॉक्स है। अधिकतम स्पीड 50 किमी / प्रति घंटा है। इस 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता 2000 किलोग्राम है। सोनालिका डीआई 750 III की कीमत 8.72 लाख से 9.24 लाख रुपए है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर 50 एचपी में 42 किमी/ घंटा की हाई-स्पीड प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.55 लाख से 8.78 लाख रुपए है। इसमें डबल क्लच इनडिपेंडेंट पीटीओ लीवर के साथ 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स स्पीड गियर बॉक्स वैकल्पिक है।
महिंद्रा नोवो 755 डीआई ट्रैक्टर 74 एचपी और 4 सिलेंडर इंजन हैं। अधिकतम फॉरवर्ड और रिवर्स स्पीड 36 से 45 किमी/घंटा है। 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट के इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2600 किलोग्राम है। महिंद्रा नोवो 755 डीआई की कीमत 12.30 लाख से 12.90 लाख रुपए है।
पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 50 एचपी का इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर की कीमत 7.31 - 7.76 लाख रुपए है। इसमें सिंगल क्लच गियर बॉक्स है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। अधिकतम स्पीड 50 किमी/घंटा है।
जॉन डियर 5060 ई में 60 एचपी के साथ 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें डुअल क्लच और 2000 किलोग्राम कैपसिटी वाली उच्च हाइड्रोलिक्स है। जॉन डियर 5060 ई की कीमत 10 लाख से 10.80 लाख रुपए है।
यहाँ क्लिक करें