VST Tillers Tractors Sales Report February 2025 : वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने फरवरी 2025 के लिए अपनी बिक्री रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें कंपनी ने कृषि मशीनरी पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों सेगमेंट के बिक्री आंकड़े बताए हैं। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स द्वारा जारी बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने फरवरी 2025 में पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों को मिलाकर 3,260 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल फरवरी 2024 में 4,170 यूनिट्स बेची गई थी। यह ऑल-ओवर बिक्री में 21.82 प्रतिशत की बड़ी गिरावट को दर्शाता है। वीएसटी देश में किसानों को एडवांस और कुशल कृषि मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस रिपोर्ट से वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स की साल-दर-साल बिक्री सारांश के बारे में जानते हैं।
वीएसटी के पावर टिलर की बिक्री में 21.75 प्रति की कमी देखी गई। कंपनी ने फरवरी 2025 में 2952 पावर टिलर बेचे हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 3773 पावर टिलर से कम है। नवीनतम बिक्री आंकड़ों के अनुसार, वीएसटी टिलर एंड ट्रैक्टर्स ने ट्रैक्टर सेगमेंट में भी गिरावट का अनुभव किया है। फरवरी 2025 में वीएसटी ने 308 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो फरवरी 2024 में बेचे गए 397 ट्रैक्टर से 22.41 प्रतिशत कम है। कुल मिलाकर, यह बिक्री प्रदर्शन कंपनी के ट्रैक्टर और पावर टिलर दोनों सेगमेंट में असंगत परिणाम दर्शाते हैं।
| विवरण | फरवरी 2025 | फरवरी 2024 | परिर्वतन (% में) |
| पावर टिलर | 2,952 | 3,773 | -21.75% |
| ट्रैक्टर | 308 | 397 | -22.41% |
| कुल बिक्री | 3,260 | 4,170 | -21.82% |
कंपनी द्वारा जारी नवीनतम बिक्री आंकड़े बताते है कि फरवरी 2025 में वर्ष-दर-वर्ष (YTD) बिक्री आंकड़े मिश्रित रहे हैं। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की अप्रैल से फरवरी 2025 (11 महीने) तक साल-दर-साल बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने फरवरी 2025 तक 34,692 पावर टिलर और ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल 2024 में इसी अवधि में बेची गई 37,133 इकाइयों से 6.57 प्रतिशत कम है। कंपनी ने चालू वर्ष में फरवरी 2025 (11 महीने की अवधि) तक कुल 30,076 पावर टिलर बेचे, जो वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान बेची गए 32,507 पावर टिलर से 7.47 प्रतिशत कम है। वहीं, कंपनी ने ट्रैक्टर की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष में भी मामूली कमी देखी है। वर्ष 2025 में कंपनी ने 4,616 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले वर्ष 2024 में इसी समय अवधि में बेचे गए 4,626 ट्रैक्टर से 0.22 प्रतिशत कम है। यह प्रदर्शन वीएसटी की वर्ष-दर-वर्ष (YTD) बिक्री में गिरावट दर्शाता है।
| विवरण | वर्ष-दर वर्ष 2025 | वर्ष-दर वर्ष 2024 | परिर्वतन (% में) |
| पावर टिलर | 30,076 | 32,507 | -7.47% |
| ट्रैक्टर | 4,616 | 4,626 | -0.22% |
| कुल बिक्री | 34,692 | 37,133 | -6.57% |
फरवरी 2025 की अवधि में वीएसटी टिलर एंड ट्रैक्टर की ऑल-ओवर बिक्री (ट्रैक्टर और पावर टिलर दोनों सेगमेंट) में गिरावट स्पष्ट दिखाई देती है। वीएसटी के बिक्री आंकड़े के मिश्रित परिणाम दर्शाते हैं कि कंपनी ने फरवरी 2025 में पावर टिलर बिक्री में 21.75 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी है जबकि ट्रैक्टर की बिक्री में फरवरी 2024 की तुलना में फरवरी 2025 में 22.41 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की है। वहीं, साल-दर-साल ट्रैक्टर की बिक्री में 0.22 प्रतिशत की मामूली कमी और पावर टिलर की बिक्री में 7.47 प्रतिशत की गिरावट चालू वर्ष के फरवरी 2025 तक देखी गई है। इस प्रकार कंपनी की साल दर साल के लिए अब तक कुल बिक्री में 6.57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
45 एचपी सोलिस 4415 ट्रैक्टर : पावर, कीमत और तकनीकी फीचर्स जानें
महिंद्रा OJA सीरीज के 7 मॉडल: जानें फीचर्स, कीमत और पावर प्रदर्शन
Retail Tractor Sales in Oct 2025 Reach 73,577 Units With 14.22% Growth
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR