ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स अक्टूबर 2025: बिक्री में 89% की रिकॉर्ड ग्रोथ

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स अक्टूबर 2025: बिक्री में 89% की रिकॉर्ड ग्रोथ
शेयर पोस्ट

वीएसटी ने अक्टूबर में बेचीं 4,664 यूनिट्स! कृषि उपकरणों के बाज़ार में जबरदस्त वृद्धि

भारत की अग्रणी कृषि मशीनरी निर्माता कंपनियों में से एक, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड (VST Tillers Tractors Ltd.) ने अक्टूबर 2025 के लिए अपने पावर टिलर और ट्रैक्टर बिक्री के संयुक्त आंकड़े जारी किए हैं। इस महीने शानदार प्रदर्शन करते हुए, कंपनी ने कुल 4,664 यूनिट्स (पावर टिलर और ट्रैक्टर) बेचे हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,463 इकाइयों की तुलना में 89% की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाता है। खास बात यह रही कि पावर टिलर सेगमेंट में कंपनी ने 128% की शानदार ग्रोथ दर्ज की। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि किसानों के बीच वीएसटी ब्रांड पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है। हालांकि, अक्टूबर महीने में ट्रैक्टरों की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जो दर्शाता है कि इस अवधि के दौरान ट्रैक्टर सेगमेंट को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अक्टूबर 2025 में वीएसटी का सेगमेंट-वार प्रदर्शन

वीएसटी ने अक्टूबर 2025 में 4,077 पावर टिलर की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में बेची गई 1,783 इकाइयों की तुलना में 128.66% की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से पावर टिलर की मांग में आए उछाल को दिखाता है। दूसरी ओर, ट्रैक्टरों की बिक्री में कमी आई है। पिछले साल बेचे गए 680 ट्रैक्टरों की तुलना में इस बार कुल 587 इकाइयों की बिक्री हुई है। यह 13.68% की गिरावट है, जो दर्शाता है कि इस माह ट्रैक्टर उद्योग को कुछ बाजार चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड: अक्टूबर 2025 की कुल बिक्री का विवरण

सेगमेंट-वार विवरण

अक्टूबर -2025 (यूनिट)

अक्टूबर -2024 (यूनिट)

परिवर्तन (%)

पावर टिलर

4,077

1,783

128.66%

ट्रैक्टर

587

680

-13.68%

कुल

4,664

2,463

89.36%

वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर्स का वर्ष-दर-वर्ष प्रदर्शन: अप्रैल-अक्टूबर 2025 तक 

वर्ष-दर-वर्ष (अप्रैल से अक्टूबर 2025) वीएसटी टिलर और वीएसटी ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री 32,069 इकाइयों तक पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह बिक्री 22,387 इकाईयों की थी। यह आंकड़े 43.25% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है, जो कृषि उपकरणों की बढ़ती मांग को स्पष्ट करता है।

पावर टिलर सेगमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि

पावर टिलर सेगमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर 2025 तक पावर टिलर की बिक्री 28,906 यूनिट तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की 19,108 यूनिट की तुलना में 51.28% की शानदार वृद्धि है। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि छोटे और मध्यम किसानों के बीच पावर टिलर की मांग में लगातार ग्रोथ हो रही है और वे इसे खेती के लिए भरोसेमंद विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।

ट्रैक्टर सेगमेंट: मामूली गिरावट 

हालांकि, ट्रैक्टरों की बिक्री में मामूली गिरावट आई है, जो पिछले साल की समान अवधि के 3,279 ट्रैक्टरों की तुलना में कुल 3,163 यूनिट रही। यह 3.54 प्रतिशत की मामूली गिरावट है, जो इसी अवधि के दौरान ट्रैक्टरों की मांग में मामूली चुनौतियों को दर्शाता है।

वीएसटी टिलर और ट्रैक्टर्स की अप्रैल–अक्टूबर 2025 तक की वर्ष-दर-वर्ष बिक्री रिपोर्ट

श्रेणी विवरण

YTD (अप्रैल-अक्टूबर 2025)

YTD (अप्रैल-अक्टूबर 2024)

परिवर्तन (%)

पावर टिलर

28,906

19,108

51.28%

ट्रैक्टर

3,163 

3,279

- 3.54%

कुल बिक्री

32,069

22,387

43.25%

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर