Swaraj Tractor 22.37-29.82 kW (31-40 HP) : कृषि क्षेत्र में दक्षता और उत्पादन बढ़ाने में किसानों के लिए 31-40 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। ये अपने शक्तिशाली इंजन के साथ, ईंधन कुशल कार्य क्षमता सुनिश्चित करते हैं। साथ ही किसानों की हर जरूरतों को भी पूरा करने के लिए विश्वसनीय होते हैं। भारत में स्वराज ट्रैक्टरों का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है, खासकर उन किसानों द्वारा जो जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसी व्यावसायिक गतिविधियों में लगे हैं। इस लेख में हम आपको 31-40 एचपी श्रेणी के दो स्वराज ट्रैक्टर के शानदार मॉडल के बारे में बताएंगे जो बेजोड़ शक्ति, प्रदर्शन और किफायती कीमत के साथ उद्योग विशेषज्ञ और किसान दोनों की पहली पसंद बन रहे हैं। आइए, स्वराज ट्रैक्टर के इन दोनों मॉडल के सभी फीचर्स, पावर और परफॉर्मेंस के बारे में जानें।
भारत के टॉप विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक “स्वराज ट्रैक्टर्स” कृषि और ढुलाई जैसे विविध कार्यों के लिए 15 हार्सपावर से 65 एचपी तक के ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध कराता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में नम भूमि पर खेती के साथ-साथ बागवानी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए 2 डब्ल्यूडी, 4 डब्ल्यूडी वेरियंट ट्रैक्टर भी शामिल हैं। 22.37-29.82 kW (31-40 HP) रेंज में स्वराज के ट्रैक्टर किसानों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इस रेंज में स्वराज 834 XM और स्वराज 733 FE जैसे ट्रैक्टर मॉडल अधिक मांग में हैं। इन ट्रैक्टरों में किसानों को मिलता है, शक्तिशाली और भरोसेमंद इंजन, बेहतरीन ईंधन दक्षता, शानदार प्रदर्शन और कार्यक्षमता। इनका मजबूत व्हीलबेस कठिन से कठिन भू-भाग पर भी स्थिरता बनाए रखता है। कृषि के साथ-साथ यदि आपको ढुलाई कार्य भी करना है, तो ये ट्रैक्टर आपके लिए एक आदर्श विकल्प बन सकते हैं। स्वराज ट्रैक्टर्स हर मोर्चे पर किसानों की उम्मीदों पर खरे उतरते है, चाहे बात विश्वसनीयता, ताकत और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव की हो।
स्वराज 834 XM 26.09 kW (35 HP) की श्रेणी में एक भरोसेमंद और मजबूत ट्रैक्टर है, यह खासतौर पर उन किसानों के लिए बना है, जो खेती और कृषि कार्यों के लिए शक्तिशाली और फ्यूल एफिशिएंट ट्रैक्टर की तलाश में हैं। वर्ष 2025 के लिए स्वराज 834 एक्सएम की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.61 लाख से 5.93 लाख रुपए के बीच है, जो इसे अपनी श्रेणी में एक किफायती और पावरफुल विकल्प बनाता है। अगर आप एक ऐसा कृषि ट्रैक्टर चाहते हैं, जो मजबूत, टिकाऊ और हर मौसम में भरोसेमंद हो, तो यह स्वराज ट्रैक्टर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें जिसमें शक्तिशाली और ईंधन उपयोग कुशल 3-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन है। यह 4 स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन 1800 रेटेड RPM और 29 एचपी पीटीओ पावर प्रदान करता है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।
स्वराज 834 एक्सएम की 1000 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे डिस्क हैरो, कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे भारी कृषि उपकरणों के लिए आदर्श बनाती है। इसकी 3-प्वांइट लिंकेज प्रणाली उच्च सटीकता और स्थायित्व प्रदान करती है। इसमें सिंगल क्लच ड्राई फ्रिक्शन प्लेट के साथ, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स ट्रासमिंशन, 3- स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर, न्यूट्रल सुरक्षा स्विच, तेल में डूबे हुए ब्रेक, हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ स्टैण्डर्ड मैकेनिकल स्टीयरिंग, बड़े रियर टायर, टेपर फ्रंट एक्सल, मोबाइल कम कैरियर चार्जर, स्टेबलाइजर बार आदि ढेर सारी सुविधाएं हैं।
स्वराज 733 FE 35 एचपी रेंज इंजन में एक मजबूत कृषि समाधान है, जिसका शक्तिशाली 3 सिलेंडर 22.37 kW-29.82 KW (31-40 HP) वॉटर कूल्ड इंजन 2400 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। स्वराज 733 एफई विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी जरूरतों को पूरा करते हुए शक्ति और ईंधन दक्षता दोनों सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसका आइसोलेटर वाल्व ट्रेलरों को पलटने के लिए बेहतर नियंत्रण के साथ उत्पादकता बढ़ाता है, और तेल में डूबे ब्रेक आसान और सटीक ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर का पर्याप्त व्हीलबेस उबड़-खाबड़ क्षेत्रों पर स्थिरता को अधिकतम करता है, जिससे यह भारी-भरकम काम के लिए एक आर्दश विकल्प बन जाता है।
स्वराज 733 FE 35 एचपी ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और डायफ्राम टाइप सिंगल क्लच विकल्प है, जिससे कुशल कार्यक्षमता के लिए बेहतर गति मिलती है। मैकेनिकल स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे किसानों के बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1150 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स हैं। इसे कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्रॉली जैसे एप्लीकेशन के लिए डिजाइन किया गया है।
स्वराज 733 एफई की पीटीओ पावर 27.5 PTO HP है। अत्याधुनिक स्वराज 733 एफई विभिन्न क्षेत्रों की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है। भारत में स्वराज 733 FE ट्रैक्टर 5.72-6.14 लाख रुपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है। यह कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुकूल है। यही कारण है कि यह स्वराज ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच कृषि ढुलाई अनुप्रयोगों के लिए लोकप्रिय है ।
22.37-29.82 kW (31-40 HP) रेंज इंजन में स्वराज के 834 एक्सएम और 733 एफई ट्रैक्टर मॉडल किसानों के लिए एक शक्तिशाली, विश्वसनीय और किफायती उत्पाद साबित हो रहे हैं। ये दोनों मॉडल न केवल फ्यूल एफिशिएंट इंजन तकनीक से लैस है, बल्कि ये अधिक ईंधन दक्षता प्रदान करते हुए कृषि और ढुलाई जैसे विविध कार्यों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करते हैं। जहां स्वराज 834 एक्सएम अपने 35 एचपी रेंज इंजन, मजबूत लिफ्ट क्षमता और टिकाऊ डिजाइन के कारण भारी कृषि उपकरणों के संचालन में सक्षम है, वहीं स्वराज 733 एफई बेहतर ब्रेकिंग, सटीक हाइड्रोलिक्स और 27.5 एचपी पीटीओ पावर के साथ उत्पादकता और नियंत्रण का बेहतरीन संयोग है। अगर आप एक ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में हैं जो कठिन से कठिन कार्यों में भी भरोसेमंद हो, तो स्वराज के ये दोनों मॉडल निश्चित रूप से आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y