Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

आलू की खेती के लिए टॉप ट्रैक्टर मॉडल: कीमत और फीचर्स का विश्लेषण

आलू की खेती के लिए टॉप ट्रैक्टर मॉडल: कीमत और फीचर्स का विश्लेषण
पोस्ट -05 दिसम्बर 2024 शेयर पोस्ट

आलू की खेती के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल, जानिए इनके बारे में पूरी जानकारी

Popular Tractors For Potato Farming : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसकी 50 फीसदी से अधिक आबादी कृषि आधारित कार्य कर रही है। देश के किसान खेती की आधुनिक तकनीक को अपनाकर आज सब्जियों, अनाजों और फलों का उत्पादन कर रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। पिछले कुछ सालों में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों ने खेती की पैदावार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। जहां पहले पारंपरिक खेती में अत्यधिक श्रम लगता था वहीं अब ट्रैक्टर से कृषि काफी आसान हो गई है। आज उत्तर प्रदेश के किसान पारंपरिक तरीकों के स्थान पर ट्रैक्टर के उपयोग से आलू की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें खेती से अधिक पैदावार के साथ अच्छा लाभ भी मिल रहा है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक प्रांत है। यहां के आलू उत्पादकों के बीच कई प्रमुख ब्रांडों के ट्रैक्टर मॉडल काफी लोकप्रिय है, जिनका उपयोग खेती की तैयारी से लेकर आलू की गडाई और खुदाई के लिए किया जा रहा है। आइए, आलू की खेती के लिए किसानों के बीच कुछ बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल की कीमत और उनके परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं। 

New Holland Tractor

भारत में आलू की खेती (Potato cultivation in India)

उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्य है। इन प्रान्तों में आलू रोपनी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से लेकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक की जाती है। हालांकि, आलू की खेती से अधिक उपज के लिए इसकी गड़ाई 5 नवंबर से 20 नवंबर करना उपयुक्त होता है। उत्तर प्रदेश के आलू किसान राजेन्द्र आलू -3, कुफरी ज्योति, कुफरी बादशाह, कुफरी पोखराज, कुफरी सतलज, कुफरी आनन्द एवं कुफरी बहार जैसे प्रचलित आलू प्रभेद की रोपाई पारंपरिक तरीकों से करते हैं।

आलू की खेती में उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर मॉडल (Tractor models used in potato farming)

आज उत्तर प्रदेश सहित अन्य आलू राज्यों में अनेक किसान नई टेक्नोलॉजी के ट्रैक्टर के इस्तेमाल से न सिर्फ समय एवं श्रम दोनों की बचत के साथ आलू की बुवाई कर रहे हैं, बल्कि मशीनों का खर्च भी निकाल रहे हैं। कृषि की परिस्थितियों के अनुसार यहां के आलू की खेती करने वाले किसान महिंद्रा ट्रैक्टर सहित, स्वराज टारगेट 625 2WD, स्वराज टारगेट 625 4WD, स्वराज 717, स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड NT, स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड, स्वराज 724 XM, स्वराज 825 XM, स्वराज 834 XM, स्वराज 735 FE, न्यू हॉलैंड 3600 TX सुपर और मैसी 7235 डीआई (35 एचपी) सहित कई अन्य ट्रैक्टरों का इस्तेमाल आलू की खेती के लिए कर रहे हैं। आलू की खेती में इन ट्रैक्टरों ने पैदावार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि यह ट्रैक्टर मॉडल किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। 

आलू उत्पादकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra tractors are becoming increasingly popular among potato growers)

आलू उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का नंबर वन राज्य है। यहां प्रति हेक्टेयर आलू उत्पादन 25.48 मीट्रिक टन है। यूपी के अधिकतर किसान परिवार आलू की खेती से जुड़े हुए है। प्रदेश में आलू की खेती के लिए कई प्रमुख ब्रांड्स के ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आज यूपी के आलू के किसानों के बीच अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में महिंद्रा ट्रैक्टर की एक्सपी प्लस सीरीज (XP Plus Series) काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। महिंद्रा की एक्सपी प्लस सीरीज 35 एचपी से 50 एचपी तक के आधुनिक ट्रैक्टरों की रेंज है, जिसमें अग्रणी है महिंद्रा 575 DI XP Plus और महिंद्रा 475 DI XP प्लस। ये दोनों मॉडल अपनी श्रेणी में सबसे बेहतर कवरेज के साथ अधिक माइलेज के लिए पॉपुलर है। इनमें नई लिफ्ट हाइड्रोलिक आने से यह आलू की खेती के लिए सबसे बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल हो गए है। यह दोनों मॉडल सही स्पीड से आलू की बुवाई करते हैं। 

आलू की खेती के लिए महिंद्रा XP Plus series क्यों है खास (Why is Mahindra XP Plus series special for potato cultivation?)

महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सपी प्लस सीरीज (XP Plus series) के ट्रैक्टर न केवल हर मायने में आधुनिक है, बल्कि हर तरह के मुश्किल काम को करने में सक्षम है। इस सीरीज के ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टर की तुलना में अधिक पावरफुल होते हैं, जिसके कारण ज्यादा कवरेज मिलती है। इसके द्वारा समय एवं श्रम दोनों की बचत होती है। महिंद्रा की XP Plus series में महिंद्रा का डीआई इंजन कम आरपीएम में अधिक माइलेज देता है।  साथ ही इंडस्ट्री में पहली बार 6 साल की वारंटी इसे किसानों के लिए विश्वसनीय उत्पाद बनाती है।  इसमें एम-लिफ्ट हाइड्रोलिक उपलब्ध है, जिससे आलू की खेती में आप सही स्पीड से सटीक काम कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पैदावार बढ़ती है, बल्कि आलू की खुदाई में भी समय कम लगता है। 

महिंद्रा 575 डी आई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)

महिंद्रा 575 DI XP Plus में 35 kW (46.9 HP) ईएलएस इंजन है, जो 192 एनएम टॉर्क और चार सिंलेडरों की पावर से बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस सुनिश्चित करता है, जो आपको बड़ी आसानी से अपनी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने की ताकत देता है। इसमें डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग है जो सुचारू संचालन की गारंटी देता है। इसमें पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर है। इसके हाइड्रोलिक में 1500 किलो वजन उठाने की क्षमता है। XP Plus series के इस ट्रैक्टर की कीमत 7.38 लाख से शुरू होकर 7.77 लाख रुपए तक है। सटीक कीमत जानने के लिए आप ऑनलाइन प्लेटफार्म ट्रैक्टर गुरू पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको कीमत और ट्रैक्टर के लिए लोन संबंधित पर्याप्त जानकारी आसानी से मिल सकती है 

महिंद्रा 475 DI XP Plus (Mahindra 475 DI XP Plus)

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में  172.1 Nm टॉर्क वाला 32.8 kW (44 एचपी) डीआई इंजन, चार सिलेंडर, डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और 1500 किलोग्राम की हाइड्रॉलिक्स लिफ़्टिंग कपैसिटी है। महिंद्रा 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 6 साल लंबी वारंटी के साथ भी आता है। यह 29.2 kW (39.2 एचपी) पीटीओ पावर से लैस है, जो जुताई की तरह-तरह की जरुरतों को पूरा करने के लिए ज़्यादा कुशलता की गारंटी देता है। इसमें कांस्टेंट मेश के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर है। यह अपने चमकदार डिजाइन, डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग, आरामदायक सीटिंग, बेहतरीन ब्रेक, किफायती मेंटेनेंस के कारण बेमिसाल उत्पाद है। महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 7.00 लाख से लेकर 7.32 लाख रुपए तक है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर