Top 5 Tractor Models with Popular HP Range Engine in India in 2025 : कृषि सेक्टर में भूमि तैयारी, फसल बुवाई, कृषि उत्पादों की ढुलाई, रोटरी टिलर, ट्रॉली जैसे अनुप्रयोगों के लिए दमदार कृषि ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। ऐसे में अधिकतर किसान ऐसे समाधान की तलाश में होते हैं, जिनमें किफायती कीमत पर शक्तिशाली इंजन और उन्नत तकनीकी फीचर्स मिले। किसानों की यह तलाश 40 से 50 एचपी रेंज इंजन से लैस ट्रैक्टर मॉडल पूरी करते हैं। यह एचपी रेंज इंजन भारत में सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक हैं। यह किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों एवं कृषि से जुड़े सभी अनुप्रयोगों के लिए उत्कृष्ट ईंधन दक्षता के साथ, बेजोड़ शक्ति प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करती है। भारत में ट्रैक्टरों की यह इंजन एचपी श्रृंखला किसानों को उनकी विविध कृषि आवश्यकताओं के लिए विश्वसनीय और कुशल समाधान प्रदान करता है। अगर आप बजट-फ्रेंडली-दमदार फीचर्स पैक्ड बहुउद्देशीय ट्रैक्टर के लिए निवेश करने की चाह रखते हैं, तो 40 से 50 एचपी ट्रैक्टर श्रृंखला एकदम उपयुक्त सही है। खास बात यह है कि ये एचपी रेंज शानदार रीसेल वैल्यू (पुनर्विक्रय मूल्य) प्रदान करते हैं, जो उन्हें लंबे समय उपयोग के लिए एक स्मार्ट निवेश बनाता है।
अपने पॉवर पैक्ड इंजन, प्रबल और मजबूत डिजाइन, एडवांस फीचर्स विकल्पों के साथ, 40-50 एचपी सेगमेंट के ट्रैक्टर फसलों की बुवाई, कटाई, कटाई के बाद फसलों की थ्रेसिंग जैसे कृषि कार्यों के लिए एकदम उपयुक्त है। ये ट्रैक्टर कृषि और व्यावसायिक दोनों उद्देश्यों के लिए अच्छा विकल्प है, जिससे बेहतर फसल उत्पादकता के साथ अधिक लाभ कमाने में सहायता मिलती है। साथ ही ये उच्च पुनर्विक्रय मूल्य भी प्रदान करते हैं। इस लेख में हम भारत में 2025 के लिए लोकप्रिय 40 से 50 एचपी रेंज इंजन वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानेंगे, ये आपके लिए तेज और बेहतर काम सुनिश्चित करेंगे।
महिंद्रा 575 डीआई भारतीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है। यह खेती के सभी प्रमुख कार्यों जैसे खेत की जुताई, बुवाई, कटाई से लेकर ट्रॉली खींचने के लिए एकदम सही उत्पाद है। यह कुशल ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट, दमदार इंजन और बेजोड़ शक्ति प्रदर्शन विशेषताओं के साथ, मध्यम से बड़े किसानों के लिए उपयुक्त है।
महिंद्रा 575 DI 45 एचपी रेंज में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसमें 4-सिलेंडर, 2730 सीसी इंजन है, जो 1900 RPM पर उत्कृष्ट कार्य दक्षता और उत्पादकता प्रदान करता है। 1600 केजी लिफ्ट क्षमता वाली सटीक हाइड्रोलिक्स, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स, ड्राई टाइप सिंगल / ड्यूल क्लच, तेल-डूबे हुए ब्रेक ऑप्शन्स के साथ यह महिंद्रा ट्रैक्टर हेवी कृषि कार्यों के लिए आइडियल है। यह कुशल ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरिएंट में उपलब्ध है। उच्च प्रदर्शन, सहज हैंडलिंग और 2 साल की वारंटी के साथ, महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर 40 से 50 एचपी रेंज में सर्वेश्रेष्ठ ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा 575 डीआई, 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 7.27-7.59 लाख रुपए की कीमत पर भारतीय किसानों के लिए उपलब्ध है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई 42 एचपी में एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जो जुताई, बुवाई और सड़क ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त है। यह कुशल ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी में उपलब्ध है। इसके एडवांस्ट फीचर्स और किफायती कीमत इसे किसानों के बीच एक लोकप्रिय कृषि मशीन बनाती है। इसमें 3-सिलेंडर, 2500 CC डीजल इंजन है, जो उत्कृष्ट ईंधन दक्षता और उत्पादकता प्रदान करता है।
इसमें स्मूथ कार्य प्रदर्शन के लिए हैवी ड्यूटी Sliding Mesh प्रकार का 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और ड्यूल क्लच है। इसमें Single Speed PTO, Six-splined shaft 35.7 पीटीओ पावर, 1700 kg की लिफ्ट क्षमता के साथ, सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स हैं। मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ड्राई डिस्क ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, 1785 मिमी के व्हीलबेस और 345 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ, यह हर सतह पर अच्छी स्थिरता प्रदान करता है। ईंधन-कुशल और भरोसेमंद इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की कीमत 7. 07 - 7.48 लाख एक्स शोरूम रुपए है। अधिक जानकारी और मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई की कीमत की जानकारी के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
जॉन डियर 5050D एक शक्तिशाली, विश्वसनीय ट्रैक्टर है, जो अपने 20 से 25 प्रतिशत के उच्च टॉर्क रिजर्व के साथ बेजोड़ शक्ति, प्रदर्शन और उत्पादकता सुनिश्चित करता है। शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 50 एचपी रेंज ओवरफ्लो रिजर्वायर के साथ ठंडा होने वाला कूलेंट, स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड इंजन से लैस है, जो इसे सभी भारी-भरकम खेती के अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त बनाता है। यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों में उपलब्ध है। विश्वसनीयता, अत्याधुनिक विशेषताओं और बेहतरीन बैकअप टॉर्क के साथ यह कृषि ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद है।
जॉन डियर 5050D ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और सिंगल/ड्यूल क्लच विकल्प है। यह 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है। यह कुशल ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों के लिए इष्टतम गति प्रदान करता है। इसमें सटीक संचालन के लिए 1600 किलोग्राम की ऑटोमेटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स सिस्टम है। 16.9 X 28 / 14.9 X 28 रियर टायर साइज़, तेल में डूबे डिस्क ब्रेक के साथ जॉन डियर 5050D बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। Power स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे किसानों के बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। अत्याधुनिक फीचर्स द्वारा संचालित जॉन डियर 5050 डी 8.46-9.22 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। 5 साल की लंबी वारंटी इसे 40 से 50 एचपी श्रृंखला में टॉप कृषि ट्रैक्टर के लिए एक अच्छा रनरअप बनाते हैं।
पॉवरट्रैक यूरो 47 एक 47 एचपी रेंज में कस्टमाइज़्ड एक ऐसा ट्रैक्टर, जो शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 2761 सीसी इंजन क्षमता के साथ, 2000 रेटेड RPM पर बेजोड़ शक्ति प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। ट्रैक्टर का मजबूत और टिकाऊ डिजाइन इसे भारी कृषि अनुप्रयोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाता है। यह ट्रैक्टर कृषि जुताई, ढुलाई, रोटरी टिलर जैसे अनुप्रयोगों के लिए 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स विकल्प के साथ, Full Constant Mesh गियर बॉक्स प्रदान करता है, जो इसे विभिन्न क्षेत्रों में सुचारू कार्यक्षमता में मदद करता है। इसमें 1600 किलोग्राम की लिफ्ट कैपेसिटी होने के कारण, यह आसानी से श्रेणी के भारी कृषि उपकरण उठा सकता है। पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर 6.67 से 7.06 लाख रुपए की कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है। यह यूरो ट्रैक्टर शक्ति और विश्वसनीयता चाहने वाले किसानों के लिए एक विश्वसनीयता टिकाऊ मशीन है, जो इसे भारत में उपलब्ध 40-50 एचपी रेंज में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडल में से एक बनाती है।
आयशर 485 एक शक्तिशाली 45 एचपी ट्रैक्टर है, जिसे असाधारण प्रदर्शन, शक्ति और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपनी शक्तिशाली और किफ़ायती कीमत के लिए प्रसिद्ध है। इसमें 3-सिलेंडर, 2945 CC 45 एचपी इंजन है। यह 2150 रेटेड आरपीएम और 38.3 एचपी पीटीओ पावर के साथ, यह श्रेणी में सीड ड्रिल, प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्प्रेयर, जैसे विभिन्न एप्लीकेशन को आसानी से सचालित करता है।
आयशर 485 में हैवी ड्यूटी Central shift - Combination of constant & sliding mesh, Side Shift टाइप का 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स Single/Dual clutch विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसकी लिफ्ट क्षमता 1850 किलोग्राम है और इसमें मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ ड्राई या ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक सुविधा है। यह आयशर ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों संस्करणों में उपलब्ध है। 6.65 – 7.56 लाख की कीमत के साथ, आयशर 485 45 एचपी ट्रैक्टर मध्यम खेतों के लिए उपयुक्त है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y