Top 5 Mahindra Tractors in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश पूरे देश में विभिन्न कृषि उत्पादों के शीर्ष उत्पादकों में से एक है। यहां के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में गन्ना, दाल, गेहूं, धान, जौ और आलू की गहन खेती की जाती है। प्रदेश तिलहन के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। यहां की 59 प्रतिशत आबादी कृषि एवं इससे संबंधित उद्योगों से जुड़ी है, जो यह दर्शाती है कि प्रदेश पूरे देश में विभिन्न कृषि उत्पादों के शीर्ष उत्पादकों में से एक है। यहां बड़ी मात्रा में कृषि भूमि उपलब्ध है, जो खाद्यान्न और व्यापारिक फसलों के उत्पादन के उद्देश्य से उपयुक्त है।
अगर आप उत्तर प्रदेश में कृषि रोजगार से जुड़े हैं और खेती के लिए भरोसेमंद महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके खास है। इसमें टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टरों की जानकारी दी जा रही है, जो उत्तर प्रदेश में छोटे या बड़े कृषि भूमि पर खेती कार्यों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन, टिकाऊपन और पैसे के हिसाब से मूल्य प्रदान करते हैं। शक्शिशाली इंजन से लेकर अलग-अलग विशेषताओं और कीमतों के कारण ये महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल उत्तर प्रदेश में किसानों के सबसे भरोसेमंद पार्टनर है। आइए, इस पोस्ट में टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टरों के स्पेसिफिकेशन, विशेषताओं और कीमत के बारे जानते हैं।
भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में उपलब्ध कई टॉप विकल्पों में महिंद्रा (Mahindra) ट्रैक्टर सबसे भरोसेमंद ब्रांड बन गया है। इसके कई मॉडल है, जो देश के विभिन्न राज्यों में खेती के कामों में प्रमुखता से इस्तेमाल किए जाते हैं। महिंद्रा ने अपने एडवांस फीचर्स और पावरफुल इंजन के दम पर उत्तर प्रदेश के किसानों का भरोसा जीता है। आज प्रदेश में किसानों द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर के कई मॉडल का उपयोग खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। महिंद्रा ट्रैक्टर अपने कुशल ईंधन इंजन और खींचने के शक्तिशाली प्रदर्शन के चलते प्रदेश में भारी-भरकम कृषि कार्यो के लिए उपयुक्त है। इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय 5 महिंद्रा ट्रैक्टरों का परिचय करा रहे हैं। इसमें आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हर वो विशेषताएं है, जो आप एक कुशल ट्रैक्टर में चाहते हैं।
महिंद्रा के पास उत्तर प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप कई मॉडल है, जिनमें इंजन की शक्ति, उनके साथ आने वाली विभिन्न फीचर्स और उनकी कीमते जैसी प्रमुख जानकारी देखी जा सकती है। उत्तर प्रदेश में टॉप महिंद्रा ट्रैक्टरों में सबसे पहले नाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) आता है। कृषि व्यवसाय की तरक्की में तेजी लाने के लिए यह महिंद्रा ट्रैक्टर शानदार विकल्प है। यह 34.56 kW (47 HP) ईएलएस इंजन, 192 Nm के टॉर्क और चार सिलेंडरों वाला महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस सुनिश्चित करता है, जो आपको कृषि उत्पादकता को बढ़ाने की ताकत देता है। 1500 केजी की लिफ़्टिंग कैपेसिटी और ज़बर्दस्त 30.89 kW (42 एचपी) पीटीओ पावर वाले इस महिंद्रा ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश में जुताई की अलग-अलग जरूरतों को ज्यादा कुशलता से पूरा करने के लिए बनाया गया है। चमकदार डिजाइन, आरामदायक सीटिंग, बेहतरीन ब्रेक, किफायती मेंटेनेंस और बेजोड़ पावर परफॉर्मेंस के साथ यह महिंद्रा ट्रैक्टर मध्यम और बड़े आकार के खेतों के लिए आदर्श विकल्प है। साथ ही, 6 साल की लंबी वारंटी के साथ आप यह यकीन रख सकते हैं कि आप अपनी खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक भरोसेमेंद निवेश कर रहे हैं।
इंजन पावर | 34.56 kW (47 एचपी) |
मैक्सिमम टॉर्क | 192 एनएम |
पीटीओ पावर (kW) | 30.89 kW (42 एचपी) |
इंजन सिलेंडर | 4 |
रेटेड आरपीएम (आर/मी.) | 2000 |
प्राइस | 7.38 लाख से 7.77 लाख रुपए |
गियर संख्या | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
ब्रेक टाइप | आयल इम्सर्ड ब्रेक्स |
ट्रांसमिशन टाइप | पार्शियल कांस्टेंट मेश |
स्टीयरिंग टाइप | ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग/ मैन्युअल स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
हाईड्रालिक लिफ्टिंग कपैसिटी | 1500 केजी |
रियर टायर साइज | 378.46 mm x 711.2 mm (14.9 in x 28 in) |
शीर्ष महिंद्रा ट्रैक्टरों की श्रृंखला में महिंद्रा 265 डीआई XP PLUS दूसरे स्थान पर आता है। यह ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश में छोटे से लेकर मध्यम आकार के खेतों के लिए एक लोकप्रिय उत्पाद है। महिंद्रा 265 DI एक्सपी प्लस ट्रैक्टर खेती एवं कृषि व्यवसाय के लिए अत्यधिक शक्ति और बेजोड़ फ्यूल एफिशिएंसी के एक्सपीरियंस के लिए तैयार है। अपने मजबूत 33 हॉर्स पावर इंजन और 137.8 एनएम टॉर्क के साथ, यह ट्रैक्टर किसी भी कृषि कार्य को आसानी से संभाल सकता है। 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता के साथ, यह ऑलराउंडर है और भारी से भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। दोहरे अभिनय वाले पावर स्टीयरिंग और वैकल्पिक मैनुअल स्टीयरिंग के साथ, आपकी सवारी सहज और आनंददायक होगी। महिंद्रा XP PLUS ट्रैक्टर की फ्यूल खपत तुलनात्मक रूप से बहुत कम है, जिससे पैसे की बचत हो सकती है। महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस छह साल की वारंटी के साथ आते हैं, जो उद्योग में पहली बार है।
मैक्सिमम टार्क | 137.8 Nm |
इंजन पावर | 24.6 kW (33 HP) |
मैक्सिमम पीटीओ पावर (kW) | 22.1 kW (29.6 HP) |
रेटेड आरपीएम (r/min.) | 2000 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
गियर संख्या | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
स्टीयरिंग | ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग/ मैन्युअल स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
ट्रांसमिशन टाइप | पार्शियल कांस्टेंट मेश |
हाईड्रालिक लिफ्टिंग कपैसिटी (kg) | 1500 |
रियर टायर साइज | 345.44 mm x 711.2 mm (13.6 in x 28 in). Also Available With : 314.96 mm x 711.2 mm (12.4 in x 28 in) |
महिंद्रा 475 डीआई, महिंद्रा ट्रैक्टरों के सबसे विश्चसनीय मॉडल में से एक है। उत्तर प्रदेश में यह ट्रैक्टर खेती के कामों के लिए किसानों के बीच एक आदर्श विकल्प है। महिंद्रा 475 डीआई 42 एचपी इंजन से लैस है, जो इसे हर क्षेत्र के लिए मजबूत प्रदर्शन करने की अनुमति प्रदान करता है। 6 स्पलाइन पीटीओ के साथ 1900 आरपीएम की स्पीड के साथ यह हैरो, हल और कल्टीवेटर जैसे अन्य कृषि उपकरणों का उपयोग करने के लिए सबसे उपयुक्त है। महिंद्रा डीआई ट्रैक्टर में 48 लीटर का ईंधन टैंक भी है, इसलिए आप बिना ईंधन भरे लंबे समय तक काम कर सकते हैं। यह महिंद्रा ट्रैक्टर उन किसानों के लिए एक सबसे अच्छा विकल्प है, जिन्हें उत्तर प्रदेश में एक बेहतरीन महिंद्रा ट्रैक्टर की तलाश है। भारत में महिंद्रा 475 डीआई की कीमत 6.90 लाख रुपए से 7.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) तक हो सकती है। अंतिम कीमत लोकेशन, डीलर-स्पेसिफिक ऑफ़र और इंश्योरेंस या विस्तारित वारंटी जैसे अतिरिक्त फीचर्स के आधार पर अलग हो सकती है।
इंजन पावर | 42 HP |
मैक्सिमम पीटीओ एचपी | 38 |
रेटेड आरपीएम (r/min.) | 1900 |
एयर फिल्टर | ड्राई-टाइप |
स्टीयरिंग | मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
गियर संख्या | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | ड्राई टाइप सिंगल/डुअल |
मैक्स स्पीड | 30.48 kmph |
हाईड्रालिक लिफ्टिंग कपैसिटी (kg) | 1500 |
रियर टायर साइज | 12.4 in x 28 in / 13.6 in x 28 in |
महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर खेती में इस्तेमाल के लिए विश्वसनीय पावरफुल उत्पाद है, जो अपनी श्रेणी में उन्नत तकनीक, शक्तिशाली इंजन और सर्वश्रेष्ठ फ्यूल खपत जैसे फीचर्स से लैस हैं। महिंद्रा 585 एक्सपी प्लस 2-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, जिसमें 36.75 kW (49.3 एचपी) डीआई ईएलएस इंजन, चार सिलेंडर, 198 Nm टॉर्क, डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग, ऑप्शनल मैन्युअल स्टीयरिंग और 1800 केजी की बढ़िया हाइड्रॉलिक्स लिफ़्टिंग कैपेसिटी है। महिंद्रा 2x2 ट्रैक्टर 6 साल की वारंटी के साथ आता है, जो उत्तर प्रदेश में भरोसेमंद महिंद्रा ट्रैक्टर के रूप में लोकप्रिय है। ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन, हाई हाइड्रॉलिक्स, बढ़िया क्वालिटी का ब्रेकिंग सिस्टम और मेंटेनेंस की कम लागत जैसी विशेषताएं है, जो उपयोगकर्ता के अनुकूल है। यह ट्रैक्टर लंबे समय तक काम करने के लिए एक आदर्श विकल्प बन जाता है। यह ट्रैक्टर 33.50 kW (44.9 एचपी) पीटीओ पावर से लैस है, जो आपको कार्यों की एक बड़ी श्रेणी को पूरा करने के लिए ज्यादा कुशलता की गारंटी देता है। इन सभी फायदों के साथ महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर किसानों के लिए भरोसेमंद विकल्प है।
इंजन पावर | 36.75 kW (49.3HP) |
रेटेड आरपीएम (r/min.) | 2100 |
मैक्सिमम टॉर्क | 198 Nm |
मैक्सिमम पीटीओ एचपी | 44.9 हार्स पावर |
ट्रांसमिशन टाइप | फुल कांस्टेंट मेश |
हाइड्रॉलिक्स कैपेसिटी | 1800 केजी |
स्टीयरिंग | ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग / मैनुअल स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
ब्रेक | ड्राई डिस्क/ऑयल इमर्स्ड ब्रेक |
प्राइस | 7.49 लाख से 7.81 लाख रुपए |
गियर संख्या | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
वांरटी | 6 साल / 6000 घंटा |
महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई उत्पादकता का पॉवर हाउस है। अपनी श्रेणी में यह बेजोड़ फीचर्स और बेमिसाल ईंधन दक्षता के साथ छोटे-बड़े कृषि के संपूर्ण कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। इसमें 36.7 किलोवाट (49.3 HP) का एडवांस्ड इंजन है, जिससे 2100 आरपीएम की अधिकतम ताकत और लंबी इंजन लाइफ मिलती है। महिंद्रा अर्जुन डीआई में पॉवर स्टीयरिंग, वाटर-कूल्ड सिस्टम और 1850 केजी की हाइड्रालिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है, जिससे यह ट्रैक्टर उत्पादकता बढ़ाने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले महिंद्रा ट्रैक्टरों में से एक है, जो ईंधन की बचत करते हुए अच्छा प्रदर्शन करता है। महिंद्रा अर्जुन में एमएसपीटीओ है, जो विभिन्न कृषि कार्य, पीटीओ ड्रिवेन और गैर-कृषि कार्य करने के लिए 4 अलग-अलग पीटीओ स्पीड का ऑप्शन प्रदान करता है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर मजबूत, भरोसेमंद और खेती में कई तरह के उद्देश्यों के लिए उपयुक्त है।
इंजन पावर | 36.75 kW (49.3HP) |
मैक्सिमम टॉर्क | 187 Nm |
रेटेड आरपीएम (r/min.) | 2100 |
मैक्सिमम पीटीओ पावर | 44.9 एचपी |
ब्रेक | मल्टी-डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक |
ट्रांसमिशन टाइप | फुल कांस्टैंट मेंश |
स्टीयरिंग | ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग / मैनुअल स्टीयरिंग |
हाइड्रॉलिक्स कैपेसिटी (केजी) | 1850 |
रियर टायर | 16.9 इंच x 28 इंच / 14.9 इंच x 28 इंच (वैकल्पिक) |
गियर संख्या | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
वेरियंट | 2 डब्ल्यूडी |
प्राइस | 8.34 लाख से 8.61 लाख रुपए |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y