ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

किसानों के लिए टॉप 5 डीजल बचाने वाले ट्रैक्टर मॉडल और कीमत

किसानों के लिए टॉप 5 डीजल बचाने वाले ट्रैक्टर मॉडल और कीमत
शेयर पोस्ट

ट्रैक्टर खरीदें समझदारी से | टॉप 5 फ्यूल-सेविंग ट्रैक्टर | कम डीजल, ज्यादा मुनाफा

क्या आप भी डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हैं और खेती की लागत कम करके मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए है। इसमें हम भारत के टॉप 5 ऐसे फ्यूल-सेविंग ट्रैक्टरों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ डीजल की बचत करते हैं, बल्कि दमदार प्रदर्शन से आपकी कमाई भी बढ़ाते हैं। ये ट्रैक्टर किसानों के लिए किसी मास्टरस्ट्रोक से कम नहीं हैं। 2025 में ये मॉडल किसानों की पहली पसंद बन चुके हैं। ये मॉडल खेती के कामों में बेहतर माइलेज और प्रदर्शन देते हुए किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

आइए, जानते हैं इन ट्रैक्टरों की कीमत, इंजन और खासियतों के बारे में, जो इन्हें किसानों की पहली पसंद बनाती हैं।

2025 में टॉप पांच ईंधन बचाने वाले ट्रैक्टर मॉडल, उनके फीचर्स, माइलेज और कीमत 

आज भारत में कई ऐसे ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं, जो कम डीजल में ज्यादा काम करते हैं और किसानों के लिए हर क्षेत्र में फायदेमंद भी साबित हो रहे हैं। 2025 में महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस, जॉन डियर ट्रैक्टर 5050D GearPro, मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई, स्वराज 744 FE और न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर देश के टॉप 5 फ्यूल-सेविंग ट्रैक्टर माने जा रहे हैं। ये ट्रैक्टर जबरदस्त पावर के साथ बेहतर माइलेज देते हैं और छोटे-बड़े सभी किसानों के लिए उपयोगी हैं। ये सभी ट्रैक्टर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले इंजन और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस हैं और ये कम ईंधन खर्च पर खेती, ढुलाई और अन्य सभी कामों को मजबूती से पूरा करते हैं। नीचे आप इन ट्रैक्टर मॉडलों के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

सही ट्रैक्टर चुनकर बचा सकते हैं हजारों रुपए 

वर्तमान में डीजल की औसत कीमत ₹90.90 प्रति लीटर है। ऐसे में अगर ट्रैक्टर ज्यादा डीजल खपत करता है, तो किसानों की खेती की लागत बढ़ जाती है। सही ट्रैक्टर चुनकर और डीजल बचाने के टिप्स अपनाकर किसान भाई हर साल हजारों रुपए बचा सकते हैं। ये सभी ट्रैक्टर खेती और ढुलाई के कामों के लिए मजबूत होने के साथ-साथ कम डीजल में ज्यादा दूरी तय करते हैं। ये ट्रैक्टर न केवल ईंधन बचाते हैं, बल्कि भरोसेमंद भी हैं। इनके इंजन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कम फ्यूल में ज्यादा काम सुनिश्चित किया जा सके।

उदाहरण के लिए, अगर आप इनमें 47 लीटर फ्यूल टैंक क्षमता वाले मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर का उपयोग करते हैं, तो एक फुल टैंक में 750 से 940 किमी तक चल सकता है (जो लोड, सड़क और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगा)। वहीं, खेत में यह ट्रैक्टर लगभग 13 से 19 घंटे लगातार काम कर सकता है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन-सा उपकरण और कितना भार चला रहे हैं। इसका सीधा मतलब यही है कि आप कम डीजल में ज्यादा खेत (फील्ड वर्क) जोत सकते हैं। 

टॉप 5 फ्यूल-सेविंग ट्रैक्टर,  आपके लिए कौन-सा मॉडल रहेगा सही?

आपकी जरूरतों के हिसाब से इन टॉप 5 फ्यूल-सेविंग ट्रैक्टरों में से कौन-सा मॉडल सही रहेगा? यह जानने के लिए नीचे दी गई टेबल में उनके इंजन एचपी, माइलेज और अनुमानित कीमत का विवरण नीचे दी गई टेबल में देखें। 

ट्रैक्टर मॉडल पावर रेंज (HP) माइलेज (किमी/ली.)* अनुमानित कीमत (₹, लाख)
महिंद्रा 575 DI XP Plus 47 4.0–4.5 6.94 – 7.31
जॉन डियर 5050D GearPro 50 4.0–4.3 7.96 – 8.66
मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI 36 4.0-4.3 5.64 – 5.90
स्वराज 744 FE 45 4.0-4.2 8.17 – 8.51
न्यू हॉलैंड 3230 TX Super 45 4.2-4.5 6.72

नोट : माइलेज अनुमानित है, जो सामान्य कार्य परिस्थितियों और लोड पर निर्भर करता है।  
राज्य और डीलर ऑफ़र के अनुसार यह कीमत थोड़ी अलग हो सकती है। 

अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें या ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर जाकर पसंदीदा ट्रैक्टर मॉडल की कीमत और फीचर्स की जानकारी विस्तार से देख सकते हैं।  

भारत में शीर्ष 5 ट्रैक्टरों का संक्षिप्त विवरण  

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस एक दमदार ट्रैक्टर है, जो 4 सिलेंडर, 47 HP Cat.  ईएलएस इंजन से लैस है। यह 207  Nm  का टॉर्क और 2000 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर  काम करता है। महिंद्रा एक्सपी पल्स ट्रैक्टर उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कृषि कार्यों में ईंधन-कुशल बेहतरीन परफॉरमेंस की चाह रखते हैं। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की लिफ़्टिंग कपैसिटी 1500 केजी है। इसमें आरामदायक सीटिंग, बेहतरीन ब्रेक, ड्युअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग जैसी कई सुविधाओं है। किफायती मेंटेनेंस और बेजोड़ ट्रैक्शन के लिए बड़े टायरों के कारण इसे किसानों द्वारा काफी पंसद किया जाता है। 

क्यों खरीदें?:

कम डीजल में ज्यादा काम और हर साल हजारों रुपए बचने के लिए किसान महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को खरीद सकते हैं। 

जॉन डियर 5050D गियर प्रो 

जॉन डियर 5050D GearPro एक शक्तिशाली और बहुमुखी ट्रैक्टर है, जिसे खेती और ढुलाई के भारी कामों के लिए बनाया  गया है। यह ट्रैक्टर अपनी 50 एचपी की श्रेणी में काफी लोकप्रिय है। इसमें 3-सिलेंडर, 2900 CC इंजन क्षमता है जो 2100 रेटेड आरपीएम और 42.5 एचपी की पीटीओ पावर देता है। यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ 2WD और 4WD दोनों में विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम और 500 घंटे का सेवा अंतराल है। जॉन डियर का यह मॉडल ₹7.96-8.66 लाख रुपए की अनुमानित कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है। 

क्यों चुनें?:

बेहतरीन पीटीओ पावर और हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी के कारण जॉन डियर 5050D गियर प्रो खेती और ढुलाई, दोनों कामों के लिए एक भरोसेमंद और कुशल ट्रैक्टर है। यह किसानों को भारी उपकरणों को आसानी से चलाने और कम समय में ज़्यादा काम पूरा करने में मदद करता है। यही वजह है कि यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसे राजस्थान के किसानों की समृद्धि के लिए उन्नत तकनीक के साथ तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 2400 सीसी और 36 एचपी श्रेणी के इंजन से संचालित है, जो 2500 आरपीएम पर बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इसमें 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स और सिंगल क्लच का विकल्प मिलता है। इसमें 1100 किलोग्राम तक की लिफ्ट क्षमता के साथ सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है, जो बेहतरीन परिणाम सुनिश्चित करता है। 4.0 से 4.3 किमी प्रति लीटर के बेहतर माइलेज, कम रखरखाव और दमदार इंजन की वजह से यह ट्रैक्टर खेती से जुड़े हर काम में शानदार प्रदर्शन करता है।

क्यों चुनें?:

यह एक किफायती और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो कम ईंधन खर्च में ज़्यादा काम करने के लिए जाना जाता है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर न सिर्फ़ खेतों में शानदार प्रदर्शन करता है, बल्कि यह राजस्थान जैसे राज्यों के किसानों के लिए एक भरोसेमंद और मुनाफे वाला साथी भी है।

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर  

स्वराज 744 एफई 45 एचपी श्रेणी में  एक पावरफुल और बहुमुखी ट्रैक्टर है। यह अपनी श्रेणी में आधुनिक स्टाइल और नए फ़ीचर्स के साथ दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। स्वराज 744 FE ट्रैक्टर अपनी मज़बूती और कम रखरखाव के कारण किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

प्रमुख्य विशेषताएँ:

इंजन:

  • इसमें 3307 सीसी क्षमता का शक्तिशाली 3-सिलेंडर इंजन है, जो 2000 आरपीएम और 192 एनएम मैक्सिमम टॉर्क प्रदान  करता है।
  • ट्रांसमिशन: यह 'कांस्टेंट मेश' और 'स्लाइडिंग मेश' के संयोजन वाले गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर या 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर विकल्प होते हैं।
  • पीटीओ पावर: इसकी पीटीओ पावर 41.8 एचपी है, 540 @ 1650 आरपीएम पर विभिन्न कृषि उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त है। इसमें मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ का विकल्प भी है।
  • हाइड्रोलिक्स: इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता वाली ए.डी.डी.सी. हाइड्रोलिक्स सिस्टम है। यह 4 व्हील ड्राइव  (4WD) में आता है और इसमें एडजस्टेबल सीट, पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

कीमत:

  • स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.17 से ₹8.51 लाख के बीच है।


क्यों चुनें? :

यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन और मजबूत बनावट के लिए जाना जाता है। इसका शक्तिशाली इंजन, बेहतर हाइड्रोलिक्स और मल्टी-स्पीड पीटीओ इसे खेती के हर काम के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। 744 FE ट्रैक्टर उन किसानों के लिए एक बेहतरीन निवेश है, जो विश्वसनीयता, पावर और परफॉर्मेंस का सही संतुलन चाहते हैं।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर

न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो अपनी श्रेणी में किफायती प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

इंजन :

  • इस ट्रैक्टर में 45 एचपी का शक्तिशाली 3-सिलेंडर, 2500 CC इंजन दिया गया है, जो 2200 RPM पर चलता है। यह 160.7 Nm का टॉर्क देता है, जिससे ट्रैक्टर भारी काम आसानी से कर सकता है। इसकी पीटीओ पावर 38 एचपी है, जो जुताई, थ्रेसिंग जैसे जटिल कामों को आसानी से पूरा करती है। ट्रैक्टर का माइलेज 4.2-4.5 किमी प्रति लीटर है, जिससे यह अपनी श्रेणी में एक आदर्श विकल्प बन जाता है 

फीचर्स:

  • इसमें कांस्टेंट मैश' AFD साइड शिफ्ट टाइप ट्रांसमिशन है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स एवं 8F+8R*  गियर विकल्प है।
  • यह आईपीटीओ लीवर के साथ सिंगल और डबल क्लच दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
  • इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक, पॉवर स्टियरिंग और 46-लीटर का ईंधन-कुशल टैंक है
  • ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम तक है।

वेरिएंट और कीमत :

  • यह 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। भारत में न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर की कीमत ₹6.72 लाख है (एक्स-शोरूम)। 

क्यों चुनें?

अपनी श्रेणी में यह ट्रैक्टर शक्ति, विश्वसनीयता और किफायती कीमत का शानदार संतुलन प्रदान करता है। इसका शक्तिशाली इंजन, हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक और कम ईंधन खपत इसे खेती से लेकर ढुलाई तक के हर काम के लिए उपयुक्त विकल्प बनाती है। 6000 घंटे / 6 वर्ष साल की लंबी वारंटी के साथ, यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक भरोसेमंद निवेश है, जो उनके कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने और डीजन बचाने में मदद कर सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर