Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत में सोनालीका के टॉप 4 गार्डन ट्रैक्टर : कीमत और विशेषताएं

भारत में सोनालीका के टॉप 4 गार्डन ट्रैक्टर : कीमत और विशेषताएं
पोस्ट -09 अप्रैल 2025 शेयर पोस्ट

छोटे खेत और बागों के लिए भारत में पसंद किया जाने वाले टॉप 4 सोनालीका मिनी ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और विशेषताएं

Top 4 Sonalika Mini Tractors in India : पंजाब के होशियारपुर में स्थित सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता भी है और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 5 ट्रैक्टर निर्माताओं में गर्व से शामिल है। कंपनी अनुकूलित ट्रैक्टर और उपकरण बनाती है, जो किसानों की क्षेत्र-विशिष्ट और एप्लिकेशन-आधारित आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किए जाते हैं। सोनालीका भारत सहित विश्व के लिए 20-120 एचपी और 70 से अधिक उपकरणों में अनुकूलित और सबसे व्यापक हैवी ड्यूटी और गार्डन ट्रैक्टर रेंज प्रदान करती है, जो दुनियाभर के ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त है। आधुनिक फीचर्स और ईंधन कुशल इंजनों से सुसज्जित सोनालीका गार्डन ट्रैक्टर रेंज (मिनी ट्रैक्टर सीरीज) छोटे और सीमांत श्रेणी के किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह उच्च शक्ति उत्पादन के साथ, छोटे खेतों, बागों और पहाड़ी जैसे कठिन इलाकों में बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं। अगर आप भारतीय किसान हैं और उद्यानिकी खेती के लिए सबसे अच्छा सोनालीका मिनी ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो हम इस पोस्ट में सोनालीका के गार्डन ट्रैक्टर श्रृंखला में टॉप 4 मॉडल की जानकारी देने जा रहे हैं, जो छोटे खेतों और बागों में कुशल संचालन के लिए सबसे उपयुक्त है।  

New Holland Tractor

सबसे पसंदीदा सोनालीका उद्यान ट्रैक्टर, भारत में संचालन के लिए सबसे उपयुक्त (Most preferred Sonalika garden tractor, best suited for operations in India)

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले सोनालीका उद्यान ट्रैक्टर (मिनी ट्रैक्टर) श्रृंखला में सोनालीका डीआई 30 बागबान, सोनालीका जीटी 22, सोनालीका जीटी 26 4wd, सोनालीका जीटी 20 गार्डन ट्रैक्टर शामिल है। 20 से 30 एचपी रेंज में ये ट्रैक्टर 4-व्हील ड्राइव, कॉम्पैक्ट आयाम, शक्तिशाली इंजन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे फीचर्स प्रदान करते हैं, जो बागों, अंतर-फसल और छोटे पैमाने के खेतों के लिए एकदम सही है। यहां टॉप 4 सोनालीका मिनी ट्रैक्टर मॉडल, उनकी विशेषताएं और प्राइस रेंज दी गई है, जो आपको सही ट्रैक्टर चुनने में सहायता करेगी। सोनालीका (Sonalika) मिनी ट्रैक्टर स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर जैसे बाग की खेती के लिए उपयुक्त उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं। 

सोनालीका GT 20, सबसे पसंदीदा उद्यान ट्रैक्टर (Sonalika GT 20, the most preferred garden tractor)

सोनालीका GT 20 एक 20 एचपी श्रेणी का कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर है। यह शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 20 एचपी श्रेणी  इंजन से लैस है,  जो 2700 रेटेड RPM पर विभिन्न कार्यों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन पावर और उत्पादकता प्रदान करता है। सोनालीका GT 20 आयातित स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली आदि जैसे उपकरणों को आसानी से चलाता है, जिससे यह फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है। जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है। कुशल कार्यक्षमता के लिए इसमें हैवी ड्यूटी Sliding Mesh with Centre shift प्रकार का 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और सिंगल क्लच विकल्प है। इसमें 650 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं, जो इसे स्प्रेयर, प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर, ढुलाई जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त बनाती है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित GT 20 सोनालीका मिनी ट्रैक्टर 3.41 - 3.77 लाख की कीमत सीमा में किसानों के लिए उपलब्ध है। अधिक जानकारी और सोनालीका GT 20 की कीमत की जानकारी के लिए कृपया ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट करें।  

Variant Engine HP Transmission Clutch Steering PTO Tractor Price
2WD 20 HP 6F + 2R Centre Gear Single Mechanical Steering 6 Spline Multispeed PTO 3.41 - 3.77 Lakh

सोनालीका GT 22, 4WD ऑर्चर्ड ट्रैक्टर (Sonalika GT 22, 4WD Orchard Tractor)

सोनालीका GT 22,  4 डब्ल्यूडी 24 HP श्रेणी में एक ऑर्चर्ड ट्रैक्टर है, जो उन किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प है, जिन्हें अधिकतम दक्षता और ताकत वाले उद्यान ट्रैक्टर की आवश्यकता है। शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 24 HP कैट इंजन से लैस, सोनालीका जीटी 22, 4 डब्ल्यूडी 979 सीसी इंजन क्षमता के साथ 3000 रेटेड आरपीएम बेहतरीन प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। सेंटर शिफ्ट टाइप 6F + 2R गियरबॉक्स और सिंगल क्लच विकल्प के साथ, हैवी ड्यूटी स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन इसे विभिन्न क्षेत्रों में आसान संचालन के लिए उपयुक्त बनाता है। 750 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सटीक हाइड्रोलिक्स, इसे श्रेणी में सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए एक दम सही विकल्प बनाता हैं। अत्याधुनिक सोनालीका GT 22 4WD के साथ, बागों, गीले खेतों और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है। 

भारत में ऑर्चिड ऑपरेशनके लिए सबसे उपयुक्त सबसे पसंदीदा सोनालीका उद्यान ट्रैक्टर की कीमत 3.84-4.21 लाख* रुपए तक है। अधिक जानकारी और सोनालीका GT 22 4WD की कीमत की जानकारी के लिए कृपया ट्रैक्टरगुरू वेबसाइट पर विजिट करें। 

Engine Power 24HP Cat.
Gearbox Type 6F + 2R, heavy duty Sliding Mesh
No. of Cylinders 3
Lift Capacity 750 kg
Air cleaner Oil Bath With Pre Cleaner
Rated rpm (r/min) 3000
Brakes OIB

सोनालीका DI 30 बागबान (Sonalika DI 30 Baagban)

सोनालीका डीआई 30 बागवान सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला गार्डन ट्रैक्टर है, जो रोटावेटर, कल्टीवेटर और हॉलेज के साथ छिड़काव के लिए सबसे उपयुक्त है। यह शक्तिशाली 2 सिलेंडर, 30 HP cat. इंजन से लैस है, जो 1800 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता प्रदान करता है। डीआई 30 बागबान विशेष रूप से सभी एडवांस तकनीक के साथ, खेत पर प्रभावी कार्य के लिए डिजाइन किया गया है। कुशल कार्यक्षमता के लिए यह हैवी ड्यूटी Sliding Mesh with Centre shift ट्रांमिशन के साथ, 8F + 2R गियरबॉक्स और सिंगल क्लच विकल्प प्रदान करता है। इसमें 127mm - 381mm (5.0 - 15) फ्रंट टायर साइज़ और 241.3mm - 609.6mm/284.48mm - 609.6mm (9.5-24/11.2-24) रियर टायर है। 1250 kg की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्प्रेयर, जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित सोनालीका डीआई 30 बागबान ट्रैक्टर भारत में 4.50-4.87 लाख* रुपए की  कीमत के अंदर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें।

Engine hp 30HP Cat.
No. of Cylinders 2
PTO Power 25.5 HP
Gearbox Type 8F + 2R, heavy duty Sliding Mesh
Lift Capacity 1250 kg
Air Cleaner Dry Type
Rated rpm (r/min) 1800
Rear Tyre Size 241.3mm - 609.6mm (9.5-24)
Variants 2WD
Clutch Single
Steering power steering

सोनालीका GT 26 4wd (Sonalika GT 26 4wd)

सोनालीका GT 26, 26 एचपी इंजन श्रेणी में एक कस्टमाइज्ड 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है, जिससे विशेष रूप से बागों की समृद्धि के लिए डिजाइन किया गया है और कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी Sliding Mesh with Side Shift टाइप के 6F+2R / 12F+4R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और सिंगल क्लच ऑप्शन के साथ आता है। इसमें शक्तिशाली 3 सिलेंडर  1318 सीसी, 26 HP Cat. इंजन है, जो इसे प्रतिकूल परिस्थितियों में उच्च-प्रदर्शन क्षमता प्रदान करता है। सोनालीका GT 26 4wd 2700 रेटेड RPM पर जुताई और खेत की तैयारी के लिए शानदार प्रदर्शन प्रदान करता है।

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित GT 26 4wd ट्रैक्टर अंगूर के बागों और बागों में छिड़काव के लिए भी एकदम सही उत्पाद है। पावर स्टीयरिंग ऑप्शन और एर्गोनोमिक सीट के साथ, जीटी 26 4डब्ल्यूडी किसानों के बेहतर आराम के लिए बनाया गया है। इसमें 152.4mm - 304.8mm (6.00 - 12) फ्रंट टायर साइज़ और 210.82mm – 508mm (8.3-20)/210.82mm - 508mm (8.3-24*) रियर टायर साइज़ होने के कारण, सोनालीका जीटी 26 4wd OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।

जीटी 26 4डब्ल्यूडी में 750 Kg की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं, जिससे हैरो, ढुलाई, प्लाऊ, पोटैटो प्लांटर, पडलिंग, रोटावेटर, स्प्रेयर जैसे विभिन्न एप्लीकेशन को जोड़ने की सुविधा मिलती है। अत्याधुनिक सोनालीका GT 26 4wd की कीमत 4.50- 4.76 लाख रुपए तक है। 

निष्कर्ष (Conclusion)

सोनालीका गार्डन ट्रैक्टर सीरीज भारतीय किसानों की समृद्धि के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी संचालित विशेषताओं से लैस है। कॉम्पैक्ट आयाम, शक्तिशाली इंजन और सुचारू संचालन के साथ, यह बागों, छोटे खेतों और विशेष कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। सोनालीका GT 20, सोनालीका GT 26 4डब्ल्यूडी हैरो, ढुलाई, प्लाऊ, पोटैटो प्लांटर, पडलिंग, रोटावेटर, स्प्रेयर के लिए एकदम सही हैं। सोनालीका GT 22, 4WD सुविधा के साथ, पहाड़ी इलाकों के लिए आदर्श है। सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स और मजबूत निर्माण के साथ, ये ट्रैक्टर उच्च उत्पादकता की गारंटी देते हैं। अगर आप दक्षता और विश्वसनीयता में रुचि रखते हैं, तो भारत में टॉप सोनालीका मिनी ट्रैक्टर देखें और उत्पादकता बढ़ाने के लिए उचित मॉडल चुनें!

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर