Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

स्वराज 744 एफई VS महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस: कौनसा ट्रैक्टर खेती के सबसे दमदार

स्वराज 744 एफई VS  महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस: कौनसा ट्रैक्टर खेती के सबसे दमदार
पोस्ट -07 मई 2023 शेयर पोस्ट

स्वराज 744 एफई VS महिंद्रा 475 डी आई XP प्लस : जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन 

कृषि एवं वाणिज्यिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ट्रैक्टर एक बड़ा निवेश है। मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों एवं फसल के अनुरूप सबसे उपयुक्त और योग्य ट्रैक्टर सेलेक्ट करना अधिक महत्वपूर्ण है। एक बुद्धिमान किसान हमेशा अपने बजट के अनुरूप ट्रैक्टरों की तुलना करके एक बेस्ट प्रतिस्पर्धी ट्रैक्टर खरीदना चाहता है। ऐसे में अगर आप स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस दोनों में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो दोनों के बीच तुलना करना जरूरी है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में दोनों ट्रैक्टरों की आसान और व्यापक तुलनात्मक जानकारी दी गई है। दोनों ट्रैक्टर मॉडल उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुशल ईंधन दक्षता और उत्कृष्ट प्रभावशीलता के साथ कृषि और वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए अनुकूलित ट्रैक्टर है। दोनों ट्रैक्टर मॉडल अत्यधिक प्रसिद्ध और सम्मानित ब्रांड से आते हैं। स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 475 डीआई XP प्लस दोनों ट्रैक्टरों को कुछ खास फीचर्स और तकनीकों के साथ विकसित किया गया है, जो किसानों के सभी प्रकार के कार्यों को आसान बनाते हैं। दोनों ट्रैक्टर में कुछ खास फीचर्स हैं, जो दोनों को एक दूसरे से अलग और बेहतर ट्रैक्टर मॉडल बनाते हैं। आईये इनके खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की संपूर्ण तुलनात्मक जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

New Holland Tractor

कीमत, फीचर्स और ट्रैक्टर इंजन क्षमता 

स्वराज 744 एफई में 2 डब्ल्यूडी, Single / Dual इनडिपेंडेंट पीटीओ क्लच, दिशा नियंत्रक  सहायक वाल्व और मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ है। 744 एफई में एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल है, जो आलू की खेती जैसी अंतर खेती के लिए उपयुक्त है। ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 1500 kg तक है। ट्रैक्टर को बड़े खेतों पर लंबे समय तक काम प्रदान करने के लिए 55 लीटर फ्यूल कैपेसिटी का बड़ा ईंधन टैंक है। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर में Oil Immersed Brake हैं, जो ट्रैक्टर को बेहतर ब्रेकिंग दक्षता प्रदान करते हैं और ब्रेंक का जीवन काल लम्बा है, जिसके कारण इनका रखरखास खर्च कम है। ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ने के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग है। हल्के प्रदर्शन के साथ खेतों में कुशल माइलेज प्रदान करने के लिए इसमें शक्तिशाली 3 सिलेंडर इंजन है। वहीं, महिंद्रा 475 DI XP प्लस के ट्रैक्टर्स अपने सेगमेंट में सबसे कम ईंधन खपत के साथ बेहतर कार्य प्रदर्शन प्रदान करता है। इसका पावरफुल ELS DI इंजन, ज्यादा मैक्स टॉर्क और शानदार बैकअप टॉर्क देता है, जो खेती के सभी उपकरणों के साथ बेमिसाल परफॉर्मेन्स प्रदान करने के लिए अधिक पावर सुनिश्चित करता है। महिंद्रा ट्रैक्टर में 2डब्ल्यूडी वेरिएंट है। ट्रैक्टर में Single/Dual क्लच का ऑप्शन है। ट्रैक्टर में सहायक वाल्व और दो स्पीड पीटीओ है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1480 किलोग्राम है। खेतों पर ट्रैक्टर को आसान मोड़ प्रदान करने के लिए इसमें मैनुअल/ पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन है। महिंद्रा 475 DI XP प्लस ट्रैक्टर में Oil Immersed Brake है, जो ट्रैक्टर को प्रभावी ब्रेकिंग दक्षता प्रदान करने के लिए उपयुक्त है। 

स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 475 डी आई XP प्लस इंजन की तुलना 

स्वराज 744 एफई में 3 सिलेंडर RB&30 TR इंजन हैं, जो 33.55 - 37.28 kW (45-50Hp) कैटगिरी का शक्तिशाली और ईंधन कुशल वाटर-कूल्ड डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन है। 3 सिलेंडर वाले इस इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3136 सीसी है, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। स्वराज 744 एफई में 3- Stage Oil Bath Type एयर क्लीनर है। यह इंजन अपने सेगमेंट में पावरफुल ट्रैक्टरों में एक है और उच्चतम ईंधन दक्षता के साथ किफायती कार्य प्रदान करता है। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 40.3 एचपी है। वहीं,  महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस में 32.8 किलोवाट (44 एचपी) श्रेणी का ELS DI वाटर कूल्ड इंजन हैं, जो समानान्तर इंजन कूलिंग से ट्रैक्टर को लंबे समय तक फील्ड में ऑपरेशन करने की अनुमति देता है। ट्रैक्टर का 4 सिलेंडर और 2979 सीसी इंजन कैपेसिटी का इंजन 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसका 44 एचपी श्रेणी का यह इंजन खेत पर कुशल माइलेज प्रदान के लिए 172 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। इसमें प्री क्लीनर के साथ 3 स्टेज ऑयल बॉथ टाइप एयर फिल्टर है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 39 एचपी है। 

स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 475 डी आई XP प्लस गियरबॉक्स ट्रैक्टर स्पीड की तुलना 

स्वराज 744 एफई में कांस्टेंट मेश व स्लाइडिंग मेश कॉम्बिनेशन का सेंटर शिफ्ट टाइप का गियर बॉक्स है। इस गियर बॉक्स में 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की मैक्सिमम स्पीड आगे की ओर 29.02 किमी/घंटा है और पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 14.03 किमी प्रति घंटा है। वहीं, महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस में कांस्टेंट मेश टाइप का गियर बॉक्स है, जिसमें 8 गियर आगे के लिए और  2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 29.9 किमी प्रति घंटा है, जबिक पीछे की ओर अधिकतम गति 11.9 किमी प्रति घंटा है। 

स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 475 डी आई XP प्लस गियरबॉक्स ट्रैक्टर पीटीओ पावर की तुलना 

स्वराज 744 एफई में इनडिपेंडेंट पीटीओ क्लच लीवर के साथ 6 स्पलाइन मल्टी रिवर्स स्पीड टाइप पीटीओ दी गई है जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 40.3 एचपी है। वहीं, महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस में 6 स्पलाइन टाइप पीटीओ है, जो 540 आरपीएम की मल्टी रिवर्स स्पीड से काम करती है। ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 39 एचपी है, जो इस सेगमेंट में कहीं ज्यादा है।  

महिंद्रा 475 डी आई XP प्लस और स्वराज 744 एफई हाइड्रोलिक्स क्षमता 

स्वराज 744 एफई में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है। सेंसिंग के लिए इसमें प्रथम और द्वितीय कैट के 3 प्वांइट लींकेज है। स्वराज 744 एफई में आगे के टायर 9.50 X 20 / 8.00 X 18 के साइज में और पीछे के टायर 13.6 X 28 / 14.9 X 28 के साइज में आते हैं। वहीं, महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस में एडीडीसी टाइप की हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक्स है। इस ट्रैक्टर मॉडल में द्वितीय कैट के 3 प्वांइट लिंकेज वाली सेंसिंग देखने को मिल जाती है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 के साइज में आते हैं। स्वराज 744 एफई पर 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी कंपनी ग्राहकों को प्रदान करती है। वहीं, महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस पर किसान भाईयों को 6 साल की वारंटी मिल जाती है। 

डाइमेंशन

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर का नेट वेट 2345 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2085 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3475 एमए और चौड़ाई 1830 एमएम है। महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस का कुल वेट 1825 किलोग्राम है और ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1960 एमएम है। 

महिंद्रा 475 डी आई XP प्लस और स्वराज 744 एफई कीमत की तुलना   

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की कीमत 8.20 लाख से 8.55 लाख रुपए है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। वहीं, महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की एक्स शोरूम कीमत 6.40 लाख से 6.70 लाख रुपए है। दोनों ट्रैक्टर मॉडल की यह कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर