दिल्ली में चल रहे भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप प्लेटफॉर्म “स्टार्टअप महाकुंभ 2.0” में बेंगलुरू स्थित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग मून राइडर (Moon Rider) ने अपने दो इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (ई-ट्रैक्टर) पेश किए हैं। इसमें कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मूनराइडर T27 (Compact Electric Tractor Moonrider T27) और मैक्सफोर्स इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मूनराइडर T75 (Maxforce Electric Tractor Moonrider T75) शामिल है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्रोद्योगिकी में मून राइडर एक स्टार्टअप कंपनी है, जो भारत में किसानों और बेड़े संचालकों के लिए खेती की लागत को कम करने और परिचालन दक्षता में सुधार करने के लिए डिजाइन किए गए भारी-भरकम इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर तैयार करने पर केंद्रित है।
विश्वसनीयता और स्वामित्व की कम अग्रिम लागत पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, मूनराइडर ट्रैक्टर कृषि लाभप्रदता और उत्पादकता को बढ़ाने के मिशन के साथ टिकाऊ खेती प्रथाओं को सक्षम करते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इन ई-ट्रैक्टरों में फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है, जिसमें इन्हें केवल 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्जिंग पर इस ट्रैक्टर से 5 घंटे काम किया जा सकता है।
मूनराइडर का कहना है कि डीजल ट्रैक्टर के बराबर ही इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की कीमत होगी। इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को छोटे किसान और बड़े फ्लीट ऑपरेटरों की ऑपरेशनल लागत को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये ट्रैक्टर छोटे किसानों और फ्लीट ऑपरेटरों के सभी छोटे-बड़े कार्यों को पूरा करने में समक्ष होंगे। कंपनी ने फिलहाल ट्रैक्टरों की कीमत का खुलासा नहीं किया है। मूनराइडर का कहना है कंपनी ने खुद की एक बैटरी तकनीक विकसित की है, जिसमें इनकी कीमत डीजल ट्रैक्टरों के बराबर होगी।
कंपनी ने इस नवाचार से डीजल मॉडल की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के स्वामित्व और रखरखाव की कम लागत पर प्रकाश डाला। यह टिकाऊ गतिशीलता समाधानों की ओर बदलाव के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। सामर्थ्य, स्थिरता और नवाचार पर अपने फोकस के साथ, मूनराइडर भारतीय कृषि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्हील बेस | 2350 mm |
लंबाई | 3640 mm |
ऊंचाई | 2550 mm |
चौड़ाई | 2100 mm |
टर्निंग रेडियस | 3.8 m |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 340 mm |
वजन | 2630 kg |
पावर | 75hp |
ड्राइवट्रेन | 4डब्ल्यूडी |
बैटरी पैक | 90kWh |
पीटीओ स्पीड | 540-1000 RPM |
रन टाइम | 7-8 घंटे |
लोड कैपेसिटी | 2.4 टन |
वजन | 2630 kg |
व्हील बेस | 1542 mm |
लंबाई | 2860 mm |
ऊंचाई | 2250 mm |
चौड़ाई | 1120 mm |
टर्निंग रेडियस | 2.6 m |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 293 mm |
वजन | 1130 kg |
पावर | 27hp |
ड्राइवट्रेन | 4-व्हील ड्राइव |
बैटरी पैक | 17kWh |
पीटीओ स्पीड | 540-1000 RPM |
रन टाइम | 7-8 घंटे |
लोड कैपेसिटी | 2.4 टन |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y