Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

सोनालीका तुफानी धमाका ऑफर: किफायती दाम में पाएं सिकंदर DLX मॉडल्स

सोनालीका तुफानी धमाका ऑफर: किफायती दाम में पाएं सिकंदर DLX मॉडल्स
पोस्ट -31 मई 2025 शेयर पोस्ट

सोनालीका तूफानी धमाका, सिकंदर डीएलएक्स ट्रैक्टर पर किफायती ऑफर का जबरदस्त फायदा

सोनालीका ट्रैक्टर्स वर्तमान में भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता भी है और विश्व स्तर पर टॉप 5 ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक है। सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) के पास अत्याधुनिक एकीकृत ट्रैक्टर विनिर्माण सुविधा है, जो किसानों की जरूरतों के हिसाब से “हैवी ड्यूटी” ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। कंपनी अपने भारी-भरकम ट्रैक्टर पोर्टफोलियो और सर्विस सुविधाओं के माध्यम से भारतीय किसानों का विश्वास जीतने में सफल हो पाया है। कृषि मशीनीकरण विशेषज्ञ के रूप में, सोनालीका हमेशा किसानों को किसी भी नए विकास के लिए केंद्र में रखता है, चाहे वह उत्पाद हो या सर्विस, ताकि वे एक समृद्ध भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। कंपनी अपने वादों को पूरा करना जारी रखे हुए है। मानसून मौसम की शुरुआत से पहले सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने “सोनालीका तूफानी धमाका” लागू किया है। इसके माध्यम से अब देशभर के किसान “सोनालीका DLX ” ट्रैक्टरों पर किफायती ऑफर का जबरदस्त फायदा उठा सकते हैं। ट्रैक्टर के दमदार इंजन और मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन सुविधा से अपने हर हैवी-ड्यूटी कृषि एवं ढुलाई संबंधित काम को आसान बना सकते हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोनालीका सिकंदर DLX DI 55 III और DI 60 टीपी 4WD ट्रैक्टर : कामयाबी की नई जोड़ी (Sonalika Sikander DLX DI 55 III and DI 60 TP 4WD Tractors : The New Success Pair)

सोनालीका तूफानी धमाका में सोनालीका सिकंदर DLX DI 55 III और सिकंदर DLX DI 60 TP 4WD मल्टी स्पीड ट्रैक्टर पर किफायती ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप अपने खेत की उत्पादकता को और बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही सोनालीका सिकंदर DLX ट्रैक्टर घर लाएं। हाई टॉर्क इंजन + हाई मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन जैसे कई डीलक्स फीचर्स के साथ, आप अपनी खेती को बढ़ावा दे सकते हैं। सोनालीका सिकंदर DLX ट्रैक्टर ताकतवर इंजन के साथ हैवी-ड्यूटी काम में बेहतरीन कुशलता सुनिश्चित करता है। इसका मल्टी-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन, आपको अलग-अलग गति से काम करने और तेल की बचत में मदद करता है। इसमें उन्नत 5 जी हाइड्रोलिक्स और 140 सेंसिंग स्टेप्स के साथ 2200 केजी लिफ्ट क्षमता है, जो इसे 57 इंच स्ट्रॉ रीपर और 8 फीट सुपर सीडर जैसे अन्य हैवी-ड्यूटी कृषि यंत्रों के साथ कामयाबी की नई जोड़ी बनाता है। फीचर्स और सोनालीका सिकंदर DLX ट्रैक्टर कीमत की अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें और सोनालीका तूफानी धमाका ऑफर का लाभ उठाएं। इसके अलावा भारत में उपलब्ध सोनालीका हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों मॉडल, कीमत और फीचर्स जानकारी के लिए दिए गए इस लिंक पर विजिट करें। 

सिकंदर DLX DI 55 III : 12+3 मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन (Sikandar DLX DI 55 III : 12+3 Multi Speed ​​Transmission)

सोनालीका सिकंदर DLX DI 55 III एक पॉवरफुल 55 एचपी ट्रैक्टर है, जिसे एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाईट प्रो+बंपर, डीलक्स सीट व ईआरजीओ स्टीयरिंग, IPTO डबल क्लच, दमदार डीजल सेवर इंजन, हाईस्पीड मल्टी गियर बॉक्स और 2200 केजी लिफ्ट कैपेसिटी एडवांस 5G हाइड्रोलिक जैसे 10 डीलक्स फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। सिकंदर DLX DI 55 III शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 3532 सीसी, 55 एचपी श्रेणी इंजन से लैस है, जो 2000 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। 235 Nm का अधिकतम टॉर्क कम आरपीएम पर स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, रोटरी टिलर, पावर हैरो जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए बेहतर क्षमता प्रदान करता है।
सोनालीका सिकंदर DLX DI 55 III 2डब्ल्यूडी वेरिएंट उपलब्ध है, यह कुशल ट्रैक्टर हैवी-ड्यूटी कांस्टेंट मेश, साईड शिफ्ट 12F+3R (L+M+H) गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और IPTO डबल क्लच  विकल्पों के साथ आता है, जो विभिन्न कृषि कार्यों के लिए अधिकतम गति प्रदान करता है। इसे विशेष रूप से उन किसानों की समृद्धि के लिए डिजाइन किया गया है, जो कुशल ईंधन दक्षता के साथ खेत की उत्पादकता को और बढ़ाना चाहते हैं। पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है।

सोनालिका सिकंदर डीआई 55 III डीएलएक्स मल्टी डिस्क OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। इसमें 2200 केजी की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए  एडवांस 5G हाइड्रोलिक्स भी हैं। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित सिकंदर DLX DI 55 III ट्रैक्टर से बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है। आज ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें और सोनालीका डीआई 55 III सिकंदर डीएलएक्स पर इस शानदार ऑफर का लाभ उठाएं।

सिकंदर DLX DI 55 III ट्रैक्टर मॉडल - तकनीकी विवरण (Sikandar DLX DI 55 III Tractor Model - Technical Details)

इंजन टाइप 4-स्ट्रोक, नेचुरली एस्पिरेटेड, वाटर कूल्ड, डायरेक्ट इंजेक्शन डीज़ल इंजन
इंजन क्षमता (cc) 3532
सिलेंडर संख्या 3
रेटेड RPM 2000
अधिकतम टॉर्क (Nm) 235
एयर क्लीनर टाइप वेट (Wet Type)
ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मेश, साइड शिफ्ट
क्लच टाइप डबल क्लच (IPTO के साथ)
गियर स्पीड 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (लो, मीडियम, हाई)
PTO टाइप Global PTO (540, MS-PTO & RPTO)
ब्रेक टाइप मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB)
स्टीयरिंग टाइप हाइड्रोस्टैटिक (Hydrostatic)
हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2200 किलोग्राम
हाइड्रोलिक कंट्रोल वाल्व 1DA
अगला टायर साइज 190.5 mm × 406.4 mm (7.5-16)

सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP ट्रैक्टर :  सबसे बड़ा शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन (Sonalika DI 60 Sikander DLX TP Tractor : Most Powerful 4 Cylinder Engine)

सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP 60 एचपी श्रेणी में एक कस्टमाइज़्ड हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जो श्रेणी का सबसे बड़ा शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इसका 4709 इंजन क्षमता (सीसी) एचडीएम इंजन 1900 रेटेड RPM और 275 NM की अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह स्ट्रॉ रीपर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्राली, एमबी प्लाऊ जैसे विभिन्न कृषि एप्लीकेशन्स के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टॉर्क प्लस (DI 60 Sikander DLX Torque Plus) में हैवी ड्यूटी Constant Mesh Sideshift प्रकार का गियर बॉक्स ट्रांसमिशन और 12F+12R मल्टी स्पीड गियर और IC क्लच विकल्प है। 

सोनालीका डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस (Sikander DLX DI 60 TP) ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग, OIL Bath एयर क्लीनर, Multi Disc OIB ब्रेक,  2200 किलोग्राम उच्च लिफ्ट क्षमता,  सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स, एलईडी डीआरएल (LED DRL) हेडलाइट, प्रो+ बंपर, डीलक्स, डीजल सेवर जैसी 10 डीलक्स खूबियों (विशेषताओं) के साथ, उत्पादकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।  

ट्रैक्टर परिचालन को आसान बनाने के लिए इसमें 190.5mm - 406.4mm (7.5 - 16) साइज में फ्रंट टायर और 429.26mm - 711.2mm (16.9 - 28) साइज में रियर टायर है। DI 60 Sikander DLX TP की सटीक और स्मार्ट सेंसिंग 5g हाइड्रोलिक्स प्रणाली इसे सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्रॉली, एम बी प्लाऊ जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त बनाती है। DI 60 Sikander DLX TP को किसानों के बेहतर आराम के लिए डीलक्स स्टाइल, मैटेलिक पेंट और एर्गोनोमिक सीट और पावर स्टीयरिंग के साथ डिजाइन किया गया है। श्रेणी में ज्यादा टॉर्क और बेहतर ईंधन खपत के साथ सोनालीका डीएलएक्स ट्रैक्टर हैवी ड्यूटी कार्य प्रदर्शन क्षमता प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। अत्याधुनिक सिकंदर डीएलएक्स डीआई 60 टॉर्क प्लस एक तकनीकी अविष्कार है, जो कठोर मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है।

अधिक जानकारी और DI 60 Sikander DLX TP की कीमत की जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें और  किफायती ऑफर लाभ पर अपनी खेती के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों यंत्रों के साथ ट्रैक्टर की कामयाब जोड़ी बनाएं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर