भारतीय कृषि में हैवी ड्यूटी 4-व्हील ड्राइव (4WD) ट्रैक्टरों की बढ़ती मांग के बीच, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 और सोनालीका DI 750 III 4WD सबसे लोकप्रिय दावेदार बनकर उभरे हैं। दोनों ही मॉडल 55 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी में आते हैं और इन्हें सबसे कठिन कृषि कार्यों और ढुलाई की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, जब बात बेहतर प्रदर्शन, टिकाऊपन और उन्नत फीचर्स की आती है, तो इन दोनों में से कौन सा ट्रैक्टर किसानों के लिए सबसे उपयुक्त है?
यह जानने के लिए हम इन दोनों टॉप 4WD ट्रैक्टरों के सभी प्रमुख फीचर्स, इंजन क्षमता, ट्रांसमिशन और कीमत की विस्तृत तुलना कर रहे हैं। जानें कि कौन सा ट्रैक्टर आपके खेत और ढुलाई की आवश्यकताओं के लिए सबसे बेहतर निवेश साबित हो सकता है।
इस रेंज में सोनालीका DI 750 III 4WD ट्रैक्टर 10 डीलक्स फीचर्स, नई तकनीक और मजबूती का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। यह सोनालीका Sikander DLX सीरीज से आता है। इसमें मल्टी स्पीड और 4 डब्ल्यूडी हैवी ड्यूटी फ्रंट एक्सल है, इसे खेत और ढुलाई के सभी कामों के लिए उपयुक्त बनाता है। वहीं, महिंद्रा ARJUN NOVO 605 DI 4WD ट्रैक्टर एमबूस्ट वाले मजबूत इंजन और हाई लिफ्टिंग क्षमता वाली हाइड्रॉलिक प्रणाली से लैस है, जो इसे खेती और उससे जुड़े व्यवसायों के लिए आदर्श बनाती है।
कुल मिलाकर, दोनों मॉडल इस पावर रेंज में बेहतरीन ट्रैक्टर हैं और खेती के कठिन कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। ये बहुउपयोगी हैं और विभिन्न प्रकार के कृषि अनुप्रयोगों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। किसान अपनी खेती की जरूरतों और बजट के अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।
महिंद्रा नोवो 605 DI V1 और सोनालीका DI 750 III 4WD ट्रैक्टरों की प्रमुख तकनीकी विशिष्टताओं की तुलना सार रूप में यहां प्रस्तुत है।
महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD और सोनालीका DI 750 III 4WD ट्रैक्टरों की इंजन पावर और क्षमता की विस्तृत तुलना तालिका में दी गई है:
| विशेषता | महिंद्रा नोवो 605 DI V1 (4WD) | सोनालीका DI 750 III (4WD) |
| इंजन पावर रेंज (HP) | 55 | 55 |
| सिलेंडर की संख्या | 4 | 4 |
| इंजन क्षमता | 3531 CC | 3707 CC |
| रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) | 2100 | 2000 |
| मैक्सिमम टॉर्क (Nm) | 228 | 235 |
| एयर फिल्टर | क्लॉग इंडिकेटर सहित ड्राई टाइप | ऑयल बॉथ / ड्राइ टाइप सहित प्री क्लीनर |
| कूलिंग सिस्टम | वॉटर कूल्ड | वॉटर कूल्ड (Water Cooled) |
सोनालीका का इंजन 3707 CC के साथ बड़ा है, जो आमतौर पर फास्ट पिकअप 235 एनएम का बेहतर टॉर्क (Torque) प्रदान करता है और ट्रैक्टर को भारी लोड पर बेहतर खींचने की शक्ति दे सकता है। महिंद्रा नोवो 605 DI V1 (महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-i) की पीटीओ एचपी 50 HP है, जो सोनालीका Multi Speed DLX के 47.3 HP से थोड़ी अधिक है। इसका मतलब है कि यह रोटावेटर, थ्रेशर, या सीड ड्रिल जैसे पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को चलाने के लिए अधिक शक्ति प्रदान करता है। दोनों ट्रैक्टर लगभग समान रेटेड RPM पर काम करते हैं, जो एक संतुलित प्रदर्शन और अच्छी ईंधन दक्षता प्रदान करता है। सोनालीका अधिक इंजन क्षमता के कारण बेहतर टॉर्क के लिए थोड़ा बेहतर हो सकता है, जबकि महिंद्रा अपनी अधिक पीटीओ पावर के कारण उपकरणों को चलाने में थोड़ा अधिक कुशल हो सकता है।
यहां महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI V1 4WD और सोनालीका DI 750 III मल्टी स्पीड DLX 4WD ट्रैक्टरों के ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स सिस्टम की तुलना दी गई है:
| विशेषता | महिंद्रा नोवो 605 DI-I (4WD) | सोनालीका DI 750 III Multi Speed DLX (4WD) |
| ट्रांसमिशन प्रकार | पार्शियल सिंक्रोमेश | कॉन्स्टेंट मेश (Side Shifter) |
| गियर की संख्या | 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स | 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स |
| क्लच प्रकार | ड्यूल क्लच | ड्यूल क्लच |
| Speed Min-Max | 1.71 – 33.5 kmph | 1.50 - 36.27 kmph |
इस तुलना में, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 स्पष्ट रूप से ट्रांसमिशन के मामले में अधिक बहुमुखी है। इसमें अधिक फॉरवर्ड और रिवर्स गियर विकल्प हैं। यह किसानों को खेती के विभिन्न कार्यों और ट्रॉली ढुलाई के लिए गति अधिक सटीक चयन करने की स्वतंत्रता देता है। सोनालीका DI 750 III Multi Speed DLX 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ एक मानक कॉन्फ़िगरेशन है, जो अधिकांश कार्यों के लिए पर्याप्त है, लेकिन महिंद्रा की तुलना में गति के चयन में कम लचीलापन प्रदान करता है। यदि आपको खेती और ढुलाई के दौरान विभिन्न गति विकल्पों की आवश्यकता है, तो महिंद्रा नोवो 605 DI V1 का ट्रांसमिशन सिस्टम अधिक उन्नत और प्रभावी है।
दोनों ही ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आते हैं, जो 4WD ट्रैक्टरों के लिए आवश्यक फीचर है। यह सिस्टम ऑपरेटर को कम प्रयास में भारी फ्रंट एक्सल और बड़े टायरों को आसानी से मोड़ने में मदद करता है। दोनों ट्रैक्टरों में डुअल एक्टिंग सिलेंडर का उपयोग स्टीयरिंग को अधिक सहज और सटीक बनाता है। इस मामले में दोनों का प्रदर्शन लगभग समान है।
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो सोनालीका DI 750 III 4WD में ऑयल में डूबी ब्रेक प्रणाली (Oil Immersed Brakes) दी गई है, जो पारंपरिक हवा या सूखे ब्रेक की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है और बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देती है। वहीं, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 में मैकेनिकल, ऑयल में डूबी मल्टी डिस्क ब्रेक्स हैं, जो उच्च दक्षता, सुरक्षा और लंबी उम्र सुनिश्चित करते हैं।
कुल मिलाकर, स्टीयरिंग और ब्रेक दोनों ही प्रणालियों में ये ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक और विश्वसनीयता के साथ सुरक्षित तथा सुविधाजनक संचालन प्रदान करते हैं, जो 4WD ट्रैक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण विशेषता है।
महिंद्रा नोवो 605 DI V1 की पीटीओ शक्ति 50 HP है, जो सोनालीका DI 750 III 4WD की 47.3 HP से थोड़ी अधिक है। अधिक पीटीओ एचपी का अर्थ है कि महिंद्रा ट्रैक्टर रोटावेटर, बेलर और कम्बाइन हार्वेस्टर जैसे भारी पीटीओ-चालित उपकरणों को अधिक शक्ति और दक्षता के साथ चला सकता है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI V1 SLIPTO पीटीओ से सुसज्जित है, जबकि सोनालीका ट्रैक्टर में 6 Splines मल्टीस्पीड पीटीओ दी गई है। IPTO प्रणाली ड्राइवर को ट्रैक्टर के मुख्य क्लच को दबाए बिना एक अलग क्लच लीवर के माध्यम से पीटीओ को जोड़ने या अलग करने की सुविधा देती है। इससे संचालन अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सहज हो जाता है।
दोनों ही ट्रैक्टर आधुनिक IPTO फीचर से लैस हैं, लेकिन अपनी उच्च पीटीओ शक्ति की वजह से महिंद्रा नोवो 605 DI V1 पीटीओ-चालित उपकरणों के लिए थोड़ा अधिक दमदार और प्रभावी विकल्प साबित होता है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI V1 ट्रैक्टर की 2700 किलोग्राम की उच्च लिफ्टिंग क्षमता है, जबकि सोनालीका DI 750 III मल्टी स्पीड DLX ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता 2000 किलोग्राम है। यहां महिंद्रा नोवो 605 DI-I सोनालीका से अधिक भार उठाने की क्षमता प्रदान करता है, जो भारी और आधुनिक कृषि उपकरणों (जैसे बड़ा एमबी प्लो, हैवी ड्यूटी रोटावेटर) और साथ ही ढुलाई के भारी ट्रॉलियों को आसानी से उठाने और संभालने के लिए उपयुक्त बनाती है।
महिंद्रा नोवो 605 DI V1 फास्ट-रेस्पॉन्स हाइड्रॉलिक सिस्टम से लैस है, जो मिट्टी की स्थिति में होने वाले बदलावों का तुरंत पता लगाकर उपकरणों की लिफ्टिंग और लोअरिंग को सटीक रूप से नियंत्रित करता है। यह प्रणाली खेत में समान गहराई बनाए रखने में मदद करती है, जिससे कार्य की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों बढ़ती हैं। वहीं, सोनालीका DI 750 III 4WD में ऑटो ड्राफ्ट और पोज़िशन कंट्रोल हाइड्रॉलिक सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम मिट्टी की बदलती परिस्थितियों के अनुसार उपकरण की गहराई को स्वचालित रूप से समायोजित करता है, जिससे संचालन लगातार संतुलित और सटीक बना रहता है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI–i-4WD की कीमत ₹10,00,771 से शुरू होकर ₹10,71,177 तक जाती है। वहीं, सोनालीका DI 750 III मल्टी स्पीड DLX की कीमत ₹8,03,098 से शुरू होकर ₹8,62,638 तक जाती है। ट्रैक्टरों की यह कीमतें राज्य और शहरों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सटीक कीमत के लिए अपने नजदीकी महिंद्र ट्रैक्टर डीलर और सोनालीका ट्रैक्टर डीलर पर जाए। इसके अलावा, कीमत और अन्य जानकारी के साथ ट्रैक्टरगुरु से इन ट्रैक्टरों को खरीदें।
यदि आपकी प्राथमिकता लंबी अवधि की सुरक्षा (6 साल की वारंटी), अधिक गियर विकल्पों के साथ लचीलापन, और उच्च पीटीओ शक्ति है, तो महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD एक अधिक संतुलित और बेहतर विकल्प है।
यदि आपकी मुख्य प्राथमिकता कठोर मिट्टी में बेहतर टॉर्क और एक बार में अधिक काम करने के लिए बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता है, तो सोनालीका DI 750 III 4WD आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
John Deere Trem IV 4WD Tractor: Top Choice Within 12-15 Lakh Budget in 2025
सोलिस JP 975 48 HP ट्रैक्टर: नई टेक्नोलॉजी और पावर का बेजोड़ संगम
Mahindra Gears Up to Meet Rising Demand for 4WD Tractors in India
Solis Introduces JP 975 Tractor Model for the 48-50 HP Category
बेमौसम बारिश में फसलें बर्बाद, किसानों के लिए राहत पैकेज व पोर्टल शुरू
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR