ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

एमएस धोनी बने रहेंगे स्वराज ट्रैक्टर्स के ब्रांड एंडोर्सर

एमएस धोनी बने रहेंगे स्वराज ट्रैक्टर्स के ब्रांड एंडोर्सर
पोस्ट -11 अप्रैल 2025 शेयर पोस्ट

स्वराज ट्रैक्टर्स ने एमएस धोनी के साथ फिर से हाथ मिलाया, ब्रांड एंडोर्सर के रूप में जारी रखेंगे भूमिका

Swaraj Tractor :  भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में भरोसेमंद ब्रांड और महिंद्रा समूह का हिस्सा स्वराज ट्रैक्टर्स ने क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी के साथ फिर से हाथ मिलाया है। साझेदारी के नवीनीकरण से कैप्टन कूल स्वराज ट्रैक्टर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। मोहाली स्थित अपने मुख्यालय में स्वराज द्वारा यह घोषणा की गई। यह नई साझेदारी किसानों के लिए आधुनिक और उपयोग में आसान समाधान प्रदान करने के लिए स्वराज ट्रैक्टर्स ब्रांड की मजबूत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। 

एक किसान और ब्रांड एंडोर्सर एमएस धोनी (MS Dhoni, a farmer and brand endorser)

जून 2023 में एमएस धोनी और स्वराज ट्रैक्टर्स के बीच यह साझेदारी शुरू हुई। बीते समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत हुआ है। वह न केवल एक ब्रांड एंडोर्सर है, बल्कि खुद एक भावुक किसान भी हैं। एमएस धोनी के किसान के रूप में व्यक्तिगत अनुभव और खेती के प्रति उनके गहरे जुड़ाव उन्हें ब्रांड का निरंतर प्रतिनिधित्व करने के लिए एकदम सही विकल्प बनाता है। इस साझेदारी के माध्यम से स्वराज का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवा और प्रगतिशील किसानों से जुड़ना है। 

आगामी अभियानों में दिखाई देंगे धोनी (Dhoni will be seen in upcoming campaigns)

स्वराज के साथ धोनी की मौजूदगी किसानों को नई तकनीकें आजमाने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे खेती आसान और ज्यादा उत्पादक बन जाती है। यह सहयोग पूरे भारत में किसानों के लिए स्वराज के कृषि मशीनीकरण समाधानों को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। आने वाले महीनों में धोनी आगामी अभियानों में कंपनी के ट्रैक्टरों, नवीन विशेषताओं और किसान-केंद्रित लाभों को प्रदर्शित करते हुए दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, धोनी के प्रभाव ने मार्केट में स्वराज की उपस्थिति को मजबूत करने में मदद की है, साथ ही विभिन्न पीढ़ियों के किसानों को आधुनिक, प्रौद्योगिकी-संचालित कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

स्वराज और एमएस धोनी की टिप्पणी (Swaraj and MS Dhoni's comments)

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन के सीईओ गगनजोत सिंह ने इस सहयोग के विस्तार के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "हमें एमएस धोनी के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने की खुशी है, जिनके मूल्य स्वराज के कृषि नवाचार को आगे बढ़ाने के मिशन के साथ गहराई से प्रति ध्वनित होते हैं। धोनी का समर्थन किसानों को सशक्त बनाने और अगली पीढ़ी को उन्नत मशीनीकरण समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।"

धोनी ने पार्टनरशिप नवीनीकरण पर टिप्पणी करते हुए कहा, "खेती मेरे लिए सिर्फ एक शौक नहीं है – यह जीवन जीने का एक तरीका है। स्वराज मेरी कृषि यात्रा में एक भरोसेमंद साथी रहा है, जिसने मुझे आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने में मदद की है। मुझे एक ऐसे ब्रांड के साथ काम करना जारी रखने पर गर्व है, जो किसानों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने और भारतीय कृषि की प्रगति में योगदान देने का प्रयास करता है।"

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर