Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट: 34 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट: 34 प्रतिशत की वृद्धि
पोस्ट -03 अप्रैल 2025 शेयर पोस्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2025 भारत में 32,582 यूनिट्स बेची, निर्यात बिक्री में भी उछाल

Mahindra Tractors Sales Report January 2024 : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने मार्च 2025 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट की घोषणा की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2025 में बीते साल के मुकाबले ट्रैक्टर की बिक्री में 34 प्रतिशत की धमाकेदार वृद्धि की है। कंपनी की मार्च 2025 के लिए घरेलू बिक्री 32,582 यूनिट की रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 24,276 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कुल मिलाकर, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च 2025 में निर्यात सहित 34,934 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल मार्च महीने में बेची गई 26,024 यूनिट्स की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी के निर्यात में भी उछाल देखा गया है। मार्च 2025 में 2,352 इकाइयां निर्यात की गईं, जो मार्च 2024 में 1,748 इकाइयों से 35 प्रतिशत अधिक है। 

New Holland Tractor

मार्च 2025 के दौरान महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री ( घरेलू + निर्यात) डेटा (Mahindra Tractor Sales (Domestic + Export) Data during March 2025)

विवरण मार्च 2025 मार्च 2024 परिवर्तन (%) में
घरेलू बिक्री 32,582 24,276 34%
निर्यात बिक्री 2,352 1,748 35%
ऑल-ओवर बिक्री 34,934 26,024 34%

महिंद्रा की साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि (Mahindra's year-on-year (YTD) tractor sales growth)

अप्रैल 2025 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े भी जारी किए, जिसमें प्रभावशाली वृद्धि के बारे में बताया गया। कंपनी ने फाइनेंसियल ईयर 2025 में घरेलू बिक्री में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 4,07,094 यूनिट्स बेची है, जबकि 2024 के दौरान 3,64,526 इकाइयां बिकीं थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक घरेलू ट्रैक्टर बिक्री को प्रदर्शित करती है। यह मजबूत बिक्री प्रदर्शन महिंद्रा ट्रैक्टरों की बढ़ती मांग को दर्शाता है, जो अनुकूल बाजार स्थितियों तथा बढ़ते ग्राहक आधार से प्रेरित है। वहीं, महिंद्रा के निर्यात बाजार में 27 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई। वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी की निर्यात बिक्री 17,547 यूनिट रही, जो FY 2024 में 13,860 ट्रैक्टर थी। कुल मिलाकर, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने  FY 2025 के लिए 4,24,641 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो मार्च 2024 में बेची गई 3,78,386 यूनिट्स से 12 प्रतिशत अधिक है। साल-दर-साल बिक्री में यह उछाल महिंद्रा के निर्यात प्रदर्शन में धमाकेदार वृद्धि को दिखाता है। साथ ही इसके ट्रैक्टर बिक्री में समग्र सकारात्मक रुझान को भी दर्शाता है। 

महिंद्रा  ट्रैक्टर बिक्री सारांश मार्च 2025 : साल-दर-साल FY’ 25 डेटा (Mahindra Tractor Sales Summary March 2025 : Year-on-Year FY’ 25 Data)

विवरण

साल-दर-साल 2024-25 अप्रैल से मार्च (12 महीने)
साल-दर-साल FY’ 25 साल-दर-साल FY’ 24 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 4,07,094 3,64,526 12%
निर्यात बिक्री 17,547 13,860 27%
कुल ट्रैक्टर बिक्री 4,24,641 3,78,386 12%

फाइनेंसियल ईयर 2026 की पहली तिमाही में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद (Good sales are also expected in the first quarter of financial year 2026)

बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, "मार्च 2025 में, हमने घरेलू बाजार में 32,582 ट्रैक्टर बेचे , जो पिछले साल की मुकाबले 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अनुकूल मौसम की स्थिति, अच्छे जलाशय स्तर, मजबूत रबी परिदृश्य और किसानों के लिए व्यापार की लाभकारी शर्तों के कारण ट्रैक्टर उद्योग में सकारात्मक गति देखी जा रही है। उत्तरी क्षेत्रों में कटाई का मौसम शुरू हो गया है और पूरे देश में इसके सुचारू रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारों के कारण मार्च के आखिरी सप्ताह में ट्रैक्टरों की डिलीवरी में तेजी आई और मजबूत रबी फसल और किसानों के लिए बेहतर नकदी प्रवाह के चलते उम्मीद है कि यह गति फाइनेंशियल ईयर 26 की पहली तिमाही में भी जारी रहेगी। निर्यात बाजार में, हमने 2,352 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।” वित्तीय वर्ष 25 के लिए कंपनी के प्रदर्शन पर विचार करते हुए, हेमंत सिक्का ने आगे कहा, “हमने  FY 25 (अप्रैल-मार्च 2025) में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री हासिल की है, जो देश भर में बहुत मजबूत रिटेल बिक्री और अब तक की सबसे कम डीलर चैनल इन्वेंट्री द्वारा संचालित है।”

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर