Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ने फरवरी 2025 में 25,527 ट्रैक्टर बेचे, 18% की बढ़त

महिंद्रा ने फरवरी 2025 में 25,527 ट्रैक्टर बेचे, 18% की बढ़त
पोस्ट -02 मार्च 2025 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ने फरवरी 2025 में घरेलू और निर्यात बिक्री में दर्ज की वृद्धि, कुल 25,527 इकाईयां बेची 

Mahindra Tractors Sales Report January 2024 : भारत के अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) द्वारा फरवरी 2025 के लिए ट्रैक्टरों की बिक्री आंकड़े बताए गए हैं। इनमें फरवरी 2025 के लिए ट्रैक्टर की बिक्री में 18% की वृद्धि दर्ज की है, फरवरी 2024 में कंपनी ने 25,527 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल फरवरी 2024 में बेचे गए 21,672 ट्रैक्टर से 3,855 इकाइयां अधिक है।   

New Holland Tractor

घरेलू बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि (19 percent increase in domestic sales)

महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2025 में 23,880 यूनिट रही, जो फरवरी 2024 में 20,121 इकाइयां थी। यह दर्शाता है कि घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 19 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है। इसके अलावा, फरवरी 2025 में कंपनी की निर्यात बिक्री 1647 इकाइयों की रही है, जबकि पिछले साल फरवरी 2024 में 1551 इकाइयों की निर्यात बिक्री हुई थी। यह निर्यात प्रदर्शन बिक्री में 6 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।  

महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री सारांश : फरवरी 2025 (Mahindra Tractor Total Sales Summary: February 2025)

विवरण फरवरी 2025 फरवरी 2024 परिवर्तन (%) में
घरेलू बिक्री 23,880 20,121 19%
निर्यात बिक्री 1,647 1,551 6%
कुल बिक्री 25,527 21,672 18%

अप्रैल-फरवरी 2025 अवधि के लिए साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री (Year-to-date (YTD) tractor sales for the period April-February 2025)

महिंद्रा ने अप्रैल से फरवरी 2025 (11 महीने) के लिए अपने साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री डेटा भी जारी किया है। वित्त वर्ष 2025 में महिंद्रा की घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 3,74,512 यूनिट्स हो गई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान यह बिक्री 3,40,250 यूनिट्स थी। वहीं, महिंद्रा की फरवरी 2025 की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की निर्यात बिक्री में उल्लेखनीय 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। फरवरी 2025 में, निर्यात बिक्री 15,195 ट्रैक्टर तक पहुंच गई, जो फरवरी 2024 में 12,112 ट्रैक्टर थी। कुल मिलाकर, फरवरी 2025 में महिंद्रा की कुल बिक्री 3,89,707 यूनिट्स की रही है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024 में इसी अवधि में बेची गई 3,52,362 यूनिट्स से 11 प्रतिशत अधिक है। यह कंपनी के निर्यात प्रदर्शन में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।  

महिंद्रा ट्रैक्टर की साल-दर-साल (YTD) बिक्री : फरवरी 2025 तक (Mahindra tractor year-to-date (YTD) sales: till February 2025)

विवरण

साल-दर-साल बिक्री 2024-25 : अप्रैल से फरवरी ( 11 महीने)
FY’ 25 FY’ 24 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 3,74,512 3,40,250 10%
निर्यात बिक्री 15,195 12,112 25%
कुल ट्रैक्टर बिक्री 3,89,707 3,52,362 11%

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर