Mahindra Tractors Sales Report 2025 : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने अप्रैल 2025 की मासिक बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनी ने अपने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में मजबूत बढ़त की सूचना दी है। अप्रैल 2025 में कंपनी के घरेलू बाजार में कुल 38, 516 ट्रैक्टर बिके है, जो अप्रैल 2024 में बेचे गए 35,805 इकाइयों से 8 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंपनी की निर्यात बिक्री में भी ठोस वृद्धि हुई है। महिंद्रा ने अप्रैल 2024 में 1,234 ट्रैक्टर निर्यात किए थे, जो इस साल अप्रैल 2025 में यह संख्या बढ़कर 1538 ट्रैक्टरों पर पहुंच गई है। यह निर्यात बिक्री में 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कुल मिलाकर, अप्रैल 2025 में कंपनी ने करीब 40,054 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल अप्रैल माह में बेची गई 37,039 यूनिट्स की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। यह महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के लिए घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों की मांग में वृद्धि के संकेत को प्रदर्शित करती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर जानकारी साझा की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि "महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में घरेलू बाजार में 38,516 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने बताया कि फसल कटाई का मौसम बहुत अच्छा चल रहा है, जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। चैत्र नवरात्रि उत्सव ने भी अप्रैल की शुरुआत में मजबूत खुदरा गति का समर्थन किया"। इससे घरेलू बाजार में मांग में तेजी देखी गई।
अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने बताया कि "फसल की अच्छी कीमतें और उपज मंडियों में अधिक खरीद से किसानों के लिए नकदी प्रवाह बेहतर हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सामान्य से अधिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्यवाणी से कृषि अर्थव्यवस्था एवं ट्रैक्टर उद्योग पर प्रभाव सकारात्मक रहने की उम्मीद है। अभी, वित्तपोषण मजबूत बना हुआ है। निर्यात बिक्री पर टिप्पणी करते हुए, सिक्का ने बताया कि महिंद्रा ने 1,538 ट्रैक्टर निर्यात किए है, जो पिछले साल अप्रैल में निर्यात किए गए 1,234 ट्रैक्टरों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। कंपनी अपने तकनीकी नवाचार, ग्राहक सर्विस नेटवर्क और फाइनेंसिंग समाधानों के साथ भविष्य में बिक्री को और अधिक बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
विवरण | अप्रैल 2025 | अप्रैल 2024 | परिवर्तन (%) में |
घरेलू बिक्री | 38,516 | 35,805 | 8% |
निर्यात बिक्री | 1,538 | 1,234 | 25% |
कुल बिक्री | 40,054 | 37,039 | 8% |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y