Mahindra Tractors Sales Report January 2025 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में जनवरी 2025 के लिए अपने ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनी ने जनवरी 2025 के दौरान बेचे गए घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकडे़ बताए है। जनवरी 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्रैक्टरों की बिक्री में 15 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2025 में घरेलू+निर्यात सहित कुल 27,557 ट्रैक्टर बेचे, जबकि जनवरी 2024 में 23,948 ट्रैक्टर बेचे थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) की घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री देखी जाए, तो कंपनी की जनवरी 2025 में घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 26,305 ट्रैक्टरों की हो गई, जो पिछले साल जनवरी 2024 में 22,972 इकाइयों की थी। वहीं कंपनी की निर्यात बिक्री में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई जो जनवरी 2025 के दौरान 1,252 यूनिट रही है।
विवरण | जनवरी 2025 | जनवरी 2024 | परिवर्तन (%) में |
घरेलू बिक्री | 26,305 | 22,972 | 15% |
निर्यात बिक्री | 1,252 | 976 | 28% |
ऑल-ओवर बिक्री | 27,557 | 23,948 | 15% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की साल-दर-साल (YTD) बिक्री की बात करें, तो महिंद्रा ने जनवरी 2025 में ट्रैक्टरों की साल-दर-साल (YTD) बिक्री में कुल मिलाकर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 24-25 में अप्रैल से जनवरी तक महिंद्रा ने कुल 364,180 इकाइयां बेची है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 24 के दौरान इसी समय अवधि में 330,690 इकाइयां कंपनी ने बेची थीं। इसी प्रकार जनवरी 2025 तक महिंद्रा के घरेलू ट्रैक्टर की साल-दर-साल (YTD) बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 350,632 इकाइयों तक पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष (FY’24) में 320,129 इकाइयों की थी। वहीं, कंपनी के निर्यात में 28 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी ने चालू वर्ष के लिए जनवरी 2025 तक 13548 यूनिट्स निर्यात किए है, जो पिछले साल जनवरी 2024 की इसी समय अवधि तक 10,561 इकाइयों की थी। इस प्रकार जनवरी 2025 के लिए कंपनी के ट्रैक्टर की वर्ष-दर-वर्ष (वाईटीडी) बिक्री में वृद्धि देखी गई है, जो किसानों के बीच कंपनी की लोकप्रियता को परि परिभाषित करता है।
विवरण | साल-दर-साल 2024-25 अप्रैल से जनवरी ( 10 महीने) | ||
FY’ 25 | FY’ 24 | परिवर्तन (% में) | |
घरेलू बिक्री | 3,50,632 | 3,20,129 | 10% |
निर्यात बिक्री | 13,548 | 10,561 | 28% |
कुल ट्रैक्टर बिक्री | 3,64,180 | 3,30,690 | 10 % |
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, “जनवरी 2025 के दौरान हमने घरेलू बाजार में 26305 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। प्रमुख जलाशयों में उच्च जल भंडारण स्तर के कारण बेहतर मिट्टी की नमी के स्तर ने रबी की बुवाई में वृद्धि में मदद की है। ग्रामीण योजनाओं पर निरंतर सरकारी समर्थन, कृषि सब्सिडी के लिए सरकारी समर्थन एवं केंद्रीय बजट में अधिक बजट आवंटन से उम्मीदें ट्रैक्टर की मांग को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक हैं।"
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y