ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर : दमदार परफॉर्मेंस, कम ईंधन खर्च और 6 साल की वारंटी

महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर : दमदार परफॉर्मेंस, कम ईंधन खर्च और 6 साल की वारंटी
पोस्ट -29 जून 2025 शेयर पोस्ट

ताकत, भरोसा और कम खर्च का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जानें महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर सीरीज मॉडल और फीचर्स

आज महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जो दमदार परफॉर्मेंस, कम ईंधन खपत और लंबी वारंटी जैसी खूबियों से लैस है। ये ट्रैक्टर न केवल खेती के हर काम को आसान बनाते हैं, बल्कि इन पर 6 साल की लंबी वारंटी किसानों को भरोसे और संतोषजन निवेश का अनुभव भी प्रदान कराती है। आधुनिक तकनीक से लैस महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर सीरीज, कड़ी जमीन, भारी उपकरण और लंबे समय तक चलने वाले कामों के लिए आदर्श है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर विकल्प की तलाश में हैं, जो ताकतवर भी हो और किफायती भी, तो महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स आपके लिए एक दमदार चॉइस है। ताकत, भरोसा और कम खर्च का परफेक्ट कॉम्बिनेशन महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स श्रृंखला के मॉडल, तकनीकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन संबंधित जानकारी जानते हैं।  

महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स : बेहद ताकतवर और कैटगरी में सबसे कम फ्यूएल की खपत (Mahindra Novo Tractors: Extremely powerful and lowest fuel consumption in the category)

महिंद्रा भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड और ट्रैक्टर निर्माण में दुनिया का सबसे बड़ा नाम भी है, जिसे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित गुणवत्ता सम्मान – डेमिंग अवॉर्ड और जापानी क्वालिटी मेडल से नवाजा गया है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स आज भारत की जीवंत कृषि मशीनरी इंडस्ट्री का पर्याय बन चुका है। महिंद्रा की सबसे बड़ी खासियत है – इसकी व्यापक रेंज, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया डिज़ाइन। महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर न केवल बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं, बल्कि ईंधन की बचत, ज्यादा उत्पादकता और ड्राइवर की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखते हैं। महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स बेहद ताकतवर होते हैं और अपनी कैटगरी में सबसे कम फ्यूएल की खपत करते हैं। इसकी शक्तिशाली ELS DI इंजन, हाई मैक्स टॉर्क और बेहतरीन बैकअप टॉर्क के कारण, यह खेती के सभी उपकरणों के साथ बेमिसाल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। चाहे खेत हो या सड़क, महिंद्रा ट्रैक्टर हर काम को आसान और किफायती बना देते हैं। 6 वर्षों की वारंटी के साथ महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स सचमुच ‘टफनेस रीडिफाइंड’ है। इसलिए ये सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि किसानों के सबसे भरोसेमंद साथी हैं। 

भारत में महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स की शुरूआती कीमत (Mahindra Novo Tractors Starting Price in India)

महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स ट्रैक्टर मध्यम से बड़े पैमाने पर खेती, बागवानी और भूनिर्माण के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। अपने मजबूत डिजाइन, प्रभावशाली शक्ति, बहुमुखी प्रतिभा और संचालन में आसानी जैसी सुविधाओं के साथ, ये ट्रैक्टर चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी विशेष कार्यों के लिए आदर्श बनाते हैं। महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर विभिन्न आकारों और फसलों के अनुरूप कृषि कार्यों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भूमि की तैयारी के लिए, हल, कल्टीवेटर, और मिट्टी को तोड़ने और बुआई के लिए सीड ड्रिल और आलू प्लांटर्स जैसे कृषि उपकरणों के साथ सहजता से एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो किसानों को उनकी विविध कृषि आवश्यकताओं के लिए विश्वसनीय और कुशल समाधान प्रदान करता है। महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स अलग-अलग कीमत पर किसानों की विविध आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध है। मॉडल, हॉर्सपावर, फीचर्स और अतिरिक्त अटैचमेंट के आधार पर महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर की कीमतें आम तौर पर 8.19 लाख रुपए से शुरू होकर 13.96 लाख रुपए तक होती हैं। 

महिंद्रा नोवो सीरीज में 2025 के लिए विभिन्न हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल (Various heavy-duty tractor models in Mahindra Novo series for 2025)

महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स की कम कीमत और पैसा वसूल प्रोपोर्शन उन्हें विभिन्न प्रकार के कामों में किसानों के लिए आकर्षक पसंद बनाते हैं। चाहे आप मध्यम स्तर के किसान हों या बड़े स्तर के कृषि कार्य करते हों, महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स सीरीज ऐसे विकल्प प्रदान करता है, जो आपके बजट और जरूरतों के अनुकूल है। महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस 4डब्ल्यूडी वी1, महिंद्रा नोवो 605 DI 4डब्ल्यूडी वी1 ट्रैक्टर, महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1 4WD ट्रैक्टर, महिंद्रा नोवो 655 डीआई पीपी वी1 ट्रैक्टर, महिंद्रा नोवो 655 डीआई पीपी 4डब्ल्यूडी वी1 और महिंद्रा नोवो 755 डीआई पीपी 4डब्ल्यूडी वी1 जैसे हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल शामिल है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों में उपलब्ध है, जिससे यह चुनौतीपूर्ण इलाकों के लिए बेहतर कर्षण और खींचने की क्षमता प्रदान करते हैं। आधुनि फीचर्स और दमदार इंजन के साथ महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स 2025 में बड़े कृषि कार्यों के लिए आदर्श है। 

महिंद्रा नोवो 605 DI PS 4WD V1: दमदार और आधुनिक ट्रैक्टर (Mahindra NOVO 605 DI PS 4WD V1: Powerful and modern tractor)

महिंद्रा नोवो 605 DI PS 4 डब्ल्यूडी V1 एक दमदार और आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसे महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा खेती के हर काम को आसान और तेज़ बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर 4-सिलेंडर 48.7 हॉर्सपावर (एचपी) का ताकतवर इंजन प्रदान करता है। 214 न्यूट मीटर (NM) की मैक्सिम टॉर्क के साथ यह खेत में किसी भी भारी काम को आसानी से संभाल सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 2700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी वाली हाईड्रोलिक प्रणाली है, जो इसे भारी उपकरण उठाने में भी सक्षम बनाता है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 2WD में भी उपलब्ध है। यह न केवल खेतों में बेहतरीन पकड़ और संतुलन देता है, बल्कि इसका पावर स्टीयरिंग और 15 फॉरवर्ड + रिवर्स गियर विकल्प इसे और भी उपयोगी बनाते हैं। इसमें एफ/आर शटल, स्मूथ गियर ट्रांसमिशन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी जैसी खूबियां हैं, जो लंबे समय तक काम में आसानी देती हैं। यह ट्रैक्टर खेती को आसान बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

55 हॉर्सपावर में दमदार और भरोसेमंद मशीन (Powerful and reliable machine at 55 horsepower)

महिंद्रा नोवो 605 डीआई V1 ट्रैक्टर एक दमदार और भरोसेमंद मशीन है, इसे खासतौर पर खेती से जुड़े सभी छोटे-बड़े कामों के लिए तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर 55 हॉर्सपावर (41.0 kW) के शक्तिशाली इंजन और 4 सिलेंडरों के साथ आता है, जो खेतों में जबरदस्त परफॉर्मेंस और उत्पादकता देता है। इसकी 2700 किलोग्रामी की हाईड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता इसे भारी उपकरणों को उठाने के लिए सक्षम बनाती है। इसमें पावर स्टीयरिंग, ड्युअल क्लच (SLIPTO), स्मूद सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और फास्ट-रिस्पॉन्स हाइड्रोलिक सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स हैं, जो ट्रैक्टर को हर काम के लिए बेहतर और आसान बनाते हैं। इसकी ड्राई टाइप क्लच और लंबा 400 घंटे का सर्विस इंटरवल मेंटेनेंस की टेंशन को भी कम करता है। कम डीजल खर्च और आरामदायक सीटिंग की सुविधा इसे लंबे समय तक काम करने के लिए आदर्श बनाती है। महिंद्रा नोवो 605 DI V1 4WD और 2 डब्ल्यूडी वर्जन दोनों ही बहुउपयोगी हैं, और खेती के साथ-साथ ढुलाई जैसे वाणिज्यिक कामों में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ मिलने वाली 6 साल की वारंटी ट्रैक्टर की विश्वसनीयता को और भी मजबूत करती है।

महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1 : आधुनिक खेती के लिए एक परफेक्ट साथी (Mahindra NOVO 605 DI PP V1 : A perfect companion for modern farming)

महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1 2WD और नोवो 605 DI PP 4WD V1 ट्रैक्टर रेंज आधुनिक खेती के लिए एक परफेक्ट साथी है। ताकत, सुविधा और भरोसे का बेहतरीन मेल इसे खेती के हर छोटे-बड़े काम को आसान और तेज़ बनाने के लिए सटीक मशीन बनाती है। नोवो 605 DI PP V1 ट्रैक्टर 60 हॉर्सपावर (44.8 kW) के दमदार mBoost इंजन से लैस हैं, जो बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता देता है, जिससे यह मुश्किल से मुश्किल खेतों में भी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इनमें पावर स्टीयरिंग और 2700 किलोग्राम की हाईड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता है, जिससे भारी उपकरणों को उठाना बिल्कुल आसान हो जाता है। इन ट्रैक्टरों में ड्युअल (SLIPTO) ड्राय टाइप क्लच, स्मूद सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और रिस्पॉन्सिव हाइड्रोलिक सिस्टम जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे स्मार्ट और टिकाऊ बनाते हैं। इनका ऑपरेशन ईंधन की बचत के साथ बेहद कुशल है, और हीट-फ्री सीटिंग एरिया लंबे समय तक काम करने में आरामदायक अनुभव देता है। महिंद्रा नोवो ट्रैक्टरों की 6 साल की लंबी वारंटी इनके भरोसे को और भी मजबूत करती है। 

महिंद्रा नोवो 655 DI PP V1 ट्रैक्टर : दमदार mBoost इंजन से लैस (Mahindra Novo 655 DI PP V1 Tractor: Equipped with powerful mBoost engine)

महिंद्रा नोवो 655 DI PP V1 ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपकी खेती-किसानी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों में उपलब्ध है। इसमें 68 एचपी (50.7 किलोवाट) के दमदार mBoost इंजन है, जो भारी से भारी कृषि कार्यों को भी बेहद आसान बना देता है। इस ट्रैक्टर में ड्युअल SLIPTO क्लच, स्मूद सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और फॉरवर्ड-रिवर्स शटल जैसे फीचर्स दिए गए है, जो इसे संचालन में बेहद आसान और आरामदायक बनाते हैं। फास्ट रिस्पॉन्स हाइड्रोलिक सिस्टम, हीट-फ्री सीटिंग एरिया और कम ईंधन खपत इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए कुशल और किफायती मशीनरी बनाते हैं। इसकी 2700 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, पावर स्टीयरिंग और उन्नत तकनीक इसे एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनाती है। महिंद्रा नोवो 655 DI PP V1 की खासियत यह है कि यह कई तरह के कृषि कार्यों में एकसाथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। 6 साल की वॉरंटी और 400 घंटे का सर्विस इंटरवल इसे लंबे समय तक चलने वाला और कम देखभाल वाला ट्रैक्टर बनाते हैं।

महिंद्रा नोवो 755 डीआई पीपी 4डब्ल्यूडी वी1 : जबरदस्त ताकत वाला हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक्टर (Mahindra Novo 755 DI PP 4WD V1 : High-performance tractor with tremendous power)

अगर बड़े किसान है और खेती के हर काम के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो दमदार, आरामदायक और स्मार्ट हो, तो महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4डब्ल्यूडी V1 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह ट्रैक्टर 73.8 एचपी (55.1 किलोवाट) के ताकतवर, 4-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो हर तरह की खेती, भारी उपकरण चलाने और कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए 336 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क और 2100 रेटेड आरपीएम प्रदान करता है। 

नोवो 755 DI PP 4डब्ल्यूडी V1 ट्रैक्टर में दिए गए फीचर्स इसे बाकी ट्रैक्टरों से अलग बनाते हैं:

  • एडजस्टेबल सीटिंग – लंबे समय तक काम करते हुए भी मिलती है आरामदायक ड्राइविंग।
  • 2900 किलोग्राम की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी : प्रिसिशन हाइड्रॉलिक्स सिस्टम भारी उपकरणों को आसानी से उठाता है।
  • पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स – 15 एफ + 15 आर / क्रीपर (वैकल्पिक) गियर की संख्या ट्रैक्टर को बनाते हैं ज्यादा सटीक और स्मूद ऑपरेटिंग वाला।
  • रोल ओवर प्रोटेक्शन (Roll Over Protection Structure) – ज़्यादा सुरक्षा और आराम के लिए एफआरपी कैनोपी के साथ बेहतर सुविधा।
  • डिजीसेंस स्मार्ट कनेक्टिविटी – अब ट्रैक्टर को मोबाइल से मॉनिटर और ट्रैक करें।

महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4डब्ल्यूडी V1 ट्रैक्टर खेती के साथ-साथ कमर्शियल और ट्रांसपोर्ट के कामों में भी बेहद प्रभावी है। महिंद्रा का यह 4WD मॉडल उन किसानों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो केवल पावार ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, आराम और विश्वसनीयता भी चाहते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर