ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd और आयशर 333 में कौनसा ट्रैक्टर है दमदार

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd और आयशर 333 में कौनसा ट्रैक्टर है दमदार
पोस्ट -03 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

जानें, महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd और आयशर 333 स्पेसिफिकेशन्स,कीमत के बारे में पूरी जानकारी

अगर आप जागरूक किसान हैं और आधुनिक तरीके से खेती करते हैं तो आपको एक बेहतर ट्रैक्टर की जरूरत अवश्य होगी। ट्रैक्टर बाजार में एक से बढ़कर एक ट्रैक्टर उपलब्ध हैं लेकिन सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर का चुनाव करना थोड़ा कठिन है। इसके लिए आपके सामने दो बेस्ट ट्रैक्टरों की तुलना पेश की जाए तो यह काम आपके लिए आसान हो जाएगा। यहां महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd और आयशर 333 ट्रैक्टर के बीच कंपेयरिंग की जा रही है। इनमें महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 36 hp इंजन पावर प्रदान करता है वहीं इसकी इंजन कैपेसिटी 2048 cc है। यह ट्रैक्टर 900 kg लिफ्टिंग केपेसिटी वाला है। ड्राइवबेस की बात करें तो यह 4WD ट्रैक्टर है । दूसरी ओर आयशर 333 ट्रैक्टर भी 36 hp इंजन पावर के साथ आता है। इसकी इंजन कैपेसिटी 2365 cc है। यह 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। ये दोनों ही ट्रैक्टर शानदार गति प्रदान करते हैं और ईंधन की बचत प्रदान करते हुए खेतों में बिना किसी बाधा के कुशलता से काम करते हैं। ट्रैक्टर गुरू पर आपको इन दोनों ट्रैक्टरों की कंपेयरिंग का यह आर्टिकल पेश किया जा रहा है। इसे अवश्य पढें, शेयर करें  और अपना मनपसंद ट्रैक्टर चुनें।   

New Holland Tractor

जानें, इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में क्या है अंतर?

  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd और आयशर 333 ट्रैक्टर की तुलना करने पर इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में जो अंतर दिखाई देता है वह इस प्रकार है-:
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 2600 rpm इंजन रेटेड जनरेट करता है जबकि आयशर 333 ट्रैक्टर 2000 rpm इंजन रेटेड जनरेट करता है।
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की क्षमता 35 लीटर है वहीं आयशर 333 ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर है।
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर 390 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है जबकि आयशर 333 ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 360 mm है।
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1650 mm है वहीं आयशर 333 ट्रैक्टर 1905 mm व्हीलबेस में आता है।
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 900 kg है जबकि आयशर 333 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 kg आती है।
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर का वजन 1450 kg है और आयशर 333 ट्रैक्टर का वजन 1900 kg है।

ये हैं इनके बीच कुछ खास समानताएं

  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd  और  आयशर 333 ट्रैक्टर के कंपेयर से इन दोनों ट्रैक्टर मॉडल्स में कई समानताएं भी देखने को मिलती हैं जो इस प्रकार हैं-:
  • इन दोनो ट्रैक्टरों के इंजन 3-3 तीन सिलेंडर से संचालित होते हैं।  
  • दोनों ट्रैक्टरों के इंजन में एयर फिल्टर ड्राई टाइप के आते हैं।
  • इनका इंजन वाटर कूल्ड सिस्टम के साथ आता है।
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd  और  आयशर 333 ट्रैक्टर हाई टेक्नोलॉजी और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्मित किए गए हैं।

 
स्टीयरिंग और गियरबॉक्स कंपेयर

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd और आयशर 333 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग और गियरबॉक्स अलग-अलग हैं। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर आते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है। वहीं आयशर 333 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर आते हैं। इस ट्रैक्टर का स्टीयरिंग मैकेनिकल टाइप है।

क्लच और ब्रेक्स कंपेयर

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर में सिंगल फ्रक्शन प्लेट टाइप क्लच आती है। महिंद्रा ट्रैक्टर ऑयल इम्मरसड  विद 3 डिस्क ब्रेक्स हैं जबकि आयशर 333 ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ऑयल इम्मरसड ब्रेक आते हैं।

टायर साइज

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर के फ्रंट टायर 8x16 और रियर टायर 12.6x 24 साइज में आते हैं। वहीं आयशर 333 ट्रैक्टर के टायर फ्रंट में 6x16 और रियर में 12.4 x28 / 13.8 x 28(13.6 x 28)  साइज में आते हैं। 

कीमत और वांरटी तुलना

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4wd ट्रैक्टर की प्राइस रेंज 5,75,000 रुपये से 5,98,000 रुपये तक है। इस पर कंपनी ने 1000 घंटे या 1 साल की वारंटी प्रदान की है। वहीं आयशर 333 ट्रैक्टर की प्राइस रेंज 5,45,000 रुपये से 5,70,000 रुपये तक है। इस ट्रैक्टर पर आयशर ट्रैक्टर कंपनी द्वारा 2 साल की वारंटी प्रदान की गई है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर