महिंद्रा ट्रैक्टर्स किसानों की विविध जरूरतों के लिए ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराती है, जिन्हें विभिन्न फसल और कार्यों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इससे किसान कम समय में कुशल और भरोसेमंद परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मूंगफली की कटाई और थ्रेशिंग की प्रक्रिया में लगने वाली मेहनत और समय को कम करने के लिए अपना नया ग्राउंडनट थ्रेशर मशीन लॉन्च किया है।
ट्रैक्टर से चलने वाली यह मशीन कटाई और थ्रेशिंग दोनों प्रक्रियाओं को तेज, आसान और अधिक कुशल बनाती है। इसे कम मेहनत और समय में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मशीन मूंगफली की फलियों से दाने आसानी से अलग करती है, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों बचते हैं और फसल का नुकसान भी कम होता है। आइए जानें, महिंद्रा की इस नई थ्रेशर मशीन की खासियतें और यह कैसे मूंगफली की खेती को और लाभदायक बना सकती है।
महिंद्रा का नया मूंगफली थ्रेशर विशेष रूप से गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए तैयार किया गया है। यह थ्रेशर मशीन न केवल कटाई को आसान बनाती है, बल्कि किसानों की मेहनत और समय दोनों में बड़ी बचत करती है, साथ ही फसल का नुकसान भी कम होता है। इसका आकार छोटा है, जिससे इसे खेत में आसानी से चलाया जा सकता है। यह मशीन मजदूरों पर निर्भरता कम करती है और ट्रैक्टर के उपयोग को बढ़ावा देती है। किसान अब अपनी सुविधा के अनुसार कटाई और थ्रेशिंग का समय तय कर सकते हैं।
इस थ्रेशर मशीन में एक ऐसी प्रणाली है, जो रीयल-टाइम में दाने की गुणवत्ता और नुकसान की जांच करने में मदद करती है, जिससे किसान तुरंत सुधार कर सकते हैं और खेत में बचे हुए अवशेष को कम कर सकते हैं। यह न केवल उत्पादन लागत घटाती है, बल्कि इससे फसल का अधिकतम लाभ भी मिलता है। नया ग्राउंडनट थ्रेशर विशेषकर उन किसानों के लिए अधिक फायदेमंद है, जो जल्दी कटाई करके बाद में थ्रेशिंग करना पसंद करते हैं। इसके इस्तेमाल से थ्रेशिंग का समय कम होता है, श्रम पर निर्भरता घटती है और किसान अपनी फसल अपनी सुविधानुसार कटाई और थ्रेशिंग कर सकते हैं।
अलग-अलग फसलों और क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार, महिंद्रा के पास आज 30 से अधिक थ्रेशर मॉडल हैं। कंपनी ने करीब दस साल पहले धान और गेहूं के लिए अपने पहले थ्रेशर मॉडल पेश किए थे और धीरे-धीरे इस रेंज का विस्तार किया है। महिंद्रा अपने सभी मॉडल के साथ एक सीजन की वारंटी और असली स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराता है, ताकि किसान अपनी फसल बिना किसी रुकावट के थ्रेश कर सके और उन्हें पूरा भरोसा रहता है।
इस मौके पर डॉ. अनुशा कोठंडारामन, वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड – फार्म मशीनरी एवं प्रिसीजन फार्मिंग, महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने कहा, “हमने नया ग्राउंडनट थ्रेशर किसानों के साथ मिलकर तैयार किया है। इससे मूंगफली की कटाई और थ्रेशिंग का काम समय पर और आसानी से किया सकता है। अब हमारे पास देशभर के लिए 30 से अधिक मॉडल हैं, जो विभिन्न फसलों और क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार बनाए गए हैं। यह नया मूंगफली थ्रेशर मॉडल हमारे मशीनीकरण के प्रयासों को और मजबूत करता है। यह गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में महिंद्रा फार्म मशीनरी और चुने हुए महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरों के पास उपलब्ध है।”
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
John Deere Trem IV 4WD Tractor: Top Choice Within 12-15 Lakh Budget in 2025
सोलिस JP 975 48 HP ट्रैक्टर: नई टेक्नोलॉजी और पावर का बेजोड़ संगम
Mahindra Gears Up to Meet Rising Demand for 4WD Tractors in India
Solis Introduces JP 975 Tractor Model for the 48-50 HP Category
बेमौसम बारिश में फसलें बर्बाद, किसानों के लिए राहत पैकेज व पोर्टल शुरू
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR