June 2025 : महिंद्रा ग्रुप की प्रमुख इकाई, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (एफईबी) ने जून 2025 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों की घोषणा की है, जो भारतीय कृषि क्षेत्र में सकारात्मक रुझान को दर्शाते हैं। महिंद्रा ने जून 2025 के लिए भारत में 51,769 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि जून 2024 में यह संख्या 45,888 ट्रैक्टर थी। यह वर्ष-दर-वर्ष 13% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) में 13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जून 2025 के दौरान कंपनी की बिक्री 53,392 यूनिट्स पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी अवधि में 47,319 इकाईयों की थी। निर्यात बिक्री देखी जाए, तो कंपनी ने जून 2025 में 1,623 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले वर्ष जून 2025 में यह आंकड़ा 1,431 यूनिट्स का था। यह निर्यात में 13% की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाती है। यह डेटा सपष्ट दिखाता है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण व्यवसाय में मजबूत और स्थिर प्रदर्शन को उजागर करती है।
| विवरण | जून 2025 | जून 2024 | परिवर्तन (%) में |
| घरेलू बिक्री | 51,769 | 45,888 | 13% |
| निर्यात बिक्री | 1,623 | 1,431 | 13% |
| कुल बिक्री | 53,392 | 47,319 | 13% |
वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल से जून) के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री प्रदर्शन की घोषणा की है, जो कंपनी के लिए लगातार मजबूत वृद्धि को दर्शाती है। FY26 में अप्रैल से जून 2025 तक, महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 1,16,930 यूनिट्स से बढ़कर 1,29,199 यूनिट पर पहुंच गई है। यह पिछले वर्ष (FY25) की इसी समान अवधि की तुलना में 10% की वृद्धि दर्शाता है। यह डेटा भारतीय कृषि बाजार में महिंद्रा की मजबूत पकड़ तथा किसानों के बीच उसके उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
ट्रैक्टर निर्यात में वृद्धि : घरेलू बाजार के साथ-साथ, महिंद्रा ने ट्रैक्टर निर्यात में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने FY26 में अब तक 4,890 ट्रैक्टर निर्यात किए है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष (FY25) की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,537 ट्रैक्टरों का था। यह साल-दर-साल 8% की प्रभावशाली वृद्धि है, जो वैश्विक बाजारों में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बढ़ती मांग को उजागर करता है।
कुल बिक्री साल-दर-साल (YTD) प्रदर्शन : घरेलू और निर्यात दोनों को मिलाकर, FY26 में अप्रैल से जून 2025 तक महिंद्रा की कुल साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री 1,34,089 यूनिट्स की रही है, जो यह पिछले वित्तीय वर्ष की इसी समान अवधि में बेची गई 1,21,467 यूनिट्स की तुलना में 10 प्रतिशत की समग्र वृद्धि को दर्शाता है, जो कृषि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल और अच्छे मॉनसून की उम्मीदों के बीच महिंद्रा की मजबूत स्थिति को और मजबूत करता है।
| विवरण | FY’ 26 | FY’ 25 | परिवर्तन (%) |
| घरेलू | 1,29,199 | 1,16,930 | 10% |
| निर्यात | 4,890 | 4,537 | 8% |
| कुल बिक्री | 1,34,089 | 1,21,467 | 10% |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
John Deere Trem IV 4WD Tractor: Top Choice Within 12-15 Lakh Budget in 2025
सोलिस JP 975 48 HP ट्रैक्टर: नई टेक्नोलॉजी और पावर का बेजोड़ संगम
Mahindra Gears Up to Meet Rising Demand for 4WD Tractors in India
Solis Introduces JP 975 Tractor Model for the 48-50 HP Category
बेमौसम बारिश में फसलें बर्बाद, किसानों के लिए राहत पैकेज व पोर्टल शुरू
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR